KaalChakra: सभी लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार अलग-अलग देवताओं की अलग-अलग मंत्रों तथा विधि विधान से पूजा करते हैं। कई बार इससे लाभ नहीं होता है। ऐसे में यदि आप नवरात्रि के दिनों में अपनी राशि के अनुसार मंत्र का जप करें तथा उपाय करें तो निश्चित रूप से लाभ होगा। पंडित सुरेश पांडेय से जानिए कि आपको अपनी राशि के अनुसार किस मंत्र का जप तथा प्रयोग करना चाहिए।
अपनी राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप (KaalChakra)
मेष राशि
जिन लोगों की राशि मेष है, उन्हें लाल ऊनी आसन पर बैठकर मूंगे की माला पर मां दुर्गा के नवार्ण मंत्र का पूरे नवरात्र 10 हजार मंत्र जप करना चाहिए। इससे मां प्रसन्न होकर उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगी।
यह भी पढ़ें: अगर करेंगे ये उपाय तो शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या भी बन जाएगी शुभ
वृषभ राशि
इन्हें सफेद रंग के ऊनी आसन पर बैठकर स्फटिक की माला पर मां दुर्गा के नवार्ण मंत्र का पूरे नवरात्र 10 हजार बार जाप करना चाहिए। साथ ही गुग्गल और घी से 10 माला हवन करें।
मिथुन राशि
इस राशि के लोगों को हरे रंग के आसन पर वैजयंती की माला पर मां दुर्गा के नवार्ण मंत्र का 10 हजार बार जाप करना चाहिए। हवन के साथ ही घी, चीनी और शहद से 108 बार आहुति दें।
कर्क राशि
जिनकी राशि कर्क है, उन्हें सफेद रंग के आसन पर बैठकर रुद्राक्ष की माला पर मां दुर्गा के नवार्ण मंत्र का पूरे नवरात्र 10 हजार बार जाप करना चाहिए। हवन में कपूर, लौंग, काले तिल, घी, चीनी से 108 बार आहुति दें।
सिंह राशि
इस राशि वालों को लाल रंग के आसन पर बैठकर रुद्राक्ष की माला पर मां दुर्गा के नवार्ण मंत्र का पूरे नवरात्र 10 हजार बार जाप करना चाहिए। जप के बाद हवन में गुड़, घी, काले तिल से 108 बार आहुति देने से धन लाभ होगा।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों को हरे रंग के आसन पर बैठकर वैजयंती की माला पर मां दुर्गा के नवार्ण मंत्र का 10 हजार बार जाप करना चाहिए। बेल के फल, बेल की पत्ती, बेल के फूल, बेल की जड़ और बेल की छाल से 108 आहुति पूरे नवरात्र में दें।
यह भी पढ़ें: अपनी राशि अनुसार करें भगवान की पूजा, खुद किस्मत का देवता आपकी सेवा करेगा
तुला राशि
जिनकी राशि तुला है, उन्हें सफेद आसन पर बैठकर स्फटिक की माला पर मां दुर्गा के नवार्ण मंत्र का 10 हजार बार जाप किसी मंदिर में करना चाहिए। जाप के बाद देवी को दही, घी और शहद का भोग चढ़ाएं। साथ ही घी, चीनी और शहद से पूरे नवरात्र 108 बार आहुति दें।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को लाल रंग के आसन पर बैठकर मूंगे की माला पर मां दुर्गा के नवार्ण मंत्र का 10 हजार बार जाप करना चाहिए। पूरे नवरात्र हवन की 10 सामग्री यानि दशांग, घी, चीनी और काले तिल मिलाकर 108 बार आहुति दें।
धनु राशि
धनु राशि वालों को पीले आसन पर बैठकर हल्दी की माला पर मां दुर्गा के नवार्ण मंत्र का 10 हजार बार जाप करना चाहिए। मंत्र के अंत में ‘स्वाहा’ शब्द जोड़कर जाप करें।
मकर राशि
इस राशि वालों को भूरे आसन पर बैठकर रुद्राक्ष की माला पर मां दुर्गा के नवार्ण मंत्र का 10 हजार बार जाप करना चाहिए। मंत्र के अंत में ‘नम:’ शब्द जोड़कर जाप करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को हल्के नीले आसन पर बैठकर रुद्राक्ष की माला पर मां दुर्गा के नवार्ण मंत्र का 10 हजार बार जाप पूरे नवरात्र करना चाहिए। पूरे नवरात्र काले तिल, घी, चीनी, शहद से 108 बार आहुति दें।
मीन राशि
जिनकी राशि मीन है, उन्हें वाले पीले आसन पर बैठकर हल्दी की माला पर मां दुर्गा के नवार्ण मंत्र का 10 हजार बार जाप करना चाहिए। मंत्र के अंत में ‘स्वाहा’ शब्द जोड़कर जाप करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
11 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
17 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines