Buddha Purnima: इस बार बैसाख पूर्णिमा अथवा बुद्ध पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण होने के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार इस दिन यदि आप अपनी राशि अनुसार कुछ उपाय कर लेंगे तो सोई किस्मत भी जाग उठेगी। आपको अगले एक वर्ष तक कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं होगी और लक्ष्मी की कृपा आप पर निरंतर बनी रहेगी। जानिए आपको अपनी राशि अनुसार कौनसे उपाय करने से लाभ होगा।
यह भी पढ़ें: सुपारी और जनेऊ का यह टोटका दिलाएगा ताबड़तोड़ कामयाबी, आज ही आजमाएं
आपकी राशि के लिए लकी रहेंगे ये उपाय
- मेष राशि: आर्थिक स्थिति की मजबूती के लिए शाम को तुलसी के सामने घी का दीपक जलाकर परिक्रमा करें। प्याऊ लगवाएं या जरूरतमंदों को मटका दान करें। कन्याओं को खीर खिलाएं।
- वृषभ राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करें। जरूरतमंदों को चप्पल, जूते का दान करें। दही और घी विष्णु मंदिर में दान करें।
- मिथुन राशि: आर्थिक स्थिति की मजबूती के लिए केसर का तिलक अपने माथे पर लगाएं। गरीबों को तरबूज, खरबूज, आम दान करें। दूध और चावल का दान करने से कारोबार और नौकरी में मनचाही तरक्की मिलेगी।
- कर्क राशि: आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए गाय के दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें, छतरी का दान करें। तनाव से मुक्ति के लिए मिश्री मिला दूध मंदिर में दान करें।
- सिंह राशि: अपनी आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए गरीबों को सत्तू का दान करें। गौरी जी की पूजा करें, किसी भी मंदिर में गुड़ का दान करें।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: अशोक के पत्ते भी बदलते हैं भाग्य, आज ही करें ये 4 उपाय
- कन्या राशि: आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किसी गरीब व्यक्ति को भरपेट भोजन कराएं। अनाथ आश्रम या बाल आश्रम में पंखा, कूलर दान करें। 3 से 10 साल की कन्याओं को खीर जरूर खिलाएं।
- तुला राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए शिवलिंग पर चावल और दही चढ़ाएं। भविष्य संवरे इसके लिए तुला राशि वाले पेड़ लगाएं। किसी कन्या का पूजन करके उसको लाल कपड़े दान करें।
- वृश्चिक राशि: आर्थिक स्थिति की मजबूती के लिए मटके पर तरबूज या खरबूज रखकर किसी गरीब को दान करें। छोटी कन्याओं को दूध या चांदी का दान करें।
- धनु राशि: आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए श्रीसूक्त का पाठ करें। मां लक्ष्मी का पंचामृत से अभिषेक करें। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के बाहर पीने के पानी की व्यवस्था करें।
- मकर राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए शिवाष्टक का पाठ करें। पशु-पक्षियों लिए पीने के पानी का इंतजाम करें। नदी में चावल बहाएं, मनोकामना पूरी होगी।
- कुंभ राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए भगवान विष्णु की पूजा करें। लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें, शहद और गुड़ गाय को खिलाएं। जरूरतमंदों को सूती कपड़े दान करें और नेत्रहीन लोगों को भोजन कराएं।
- मीन राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए किसी गरीब को अपने हाथ से भोजन परोसें। छोटी कन्याओं को लाल चुनरी और श्रृंगार सामग्री दान करें। तीर्थ यात्रियों के लिए भोजन और पानी का प्रबंध भी करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
23 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
4 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines