परेशानियों को दूर करने के लिए किए जाते हैं 7 स्तोत्र का पाठ, आप भी जानिए
Jyotish Upay: परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए कुछ स्तोत्र के पाठ मददगार हो सकते हैं। आइए जानते हैं उन स्तोत्र के बारे में।
Edited By Raghvendra Tiwari

Jyotish Upay
Edited By Raghvendra Tiwari

Jyotish Upay
Jyotish Upay: हर व्यक्ति किसी न किसी समस्या से परेशान रहता है तो इन सभी परेशानियों को दूर करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से व्यक्ति के जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी, मानसिक अशांति, कलह-क्लेश जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं तो नीचे दिए गए स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि कोई चाहता है कि उसका शरीर स्वस्थ रहे, शक्ति और बल प्राप्त हो तो ऐसे में उसे हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
यदि किसी जातक का मन अशांत रहता है, तो उसे शिवाष्टक स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। मान्यता है इस स्तोत्र का पाठ करने से जातक का मन शांत रहता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी जातक को समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा का सम्मान नहीं मिलता है तो उसे आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
माना जाता है कि जिस घर में हर समय पारिवारिक कलह-क्लेश होता है, तो उस स्थिति में जातक को गणेश अथर्वशीर्ष स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
माना जाता है कि संतान की समस्या दूर करने के लिए गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। इससे संतान संबंधित सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
जो जातक किसी प्रकार के कानूनी विवादों से परेशान हैं, उन्हें सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से कानूनी मसले हल हो सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस जातक को धन की समस्या रहती हो, ऐसे जातक कनकधारा स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं। कहा जाता है कि इस स्त्रोत का पाठ करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: