falseJyotish Tips: गाय के लिए करें यह एक काम, तुरंत दूर होगी आपकी हर मुश्किल
Author: Sunil Sharma
2023-02-13 16:03:55
Jyotish Tips: सनातन धर्म में गाय को भी पूज्य माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 33 कोटि देवी-देवता गाय के शरीर में निवास करते हैं। गाय की पूजा करने से व्यक्ति वे सभी चीजें पा सकता हैं जो दूसरे देवताओं की आराधना से मिलता है।
ज्योतिष में भी गाय से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से व्यक्ति का सोया भाग्य जाग जाता है। साथ ही वह दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करने लगता है। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: घर में लगाएं इन फूलों के पौधे, बैंक बैंलेस दिन दूना रात चौगुना बढ़ने लगेगा
ये हैं गाय से जुड़े उपाय (Jyotish Tips)
- आप सुबह जब भी घर में खाना बनाएं तो सबसे पहली रोटी गाय के लिए अवश्य निकालें। ऐसा करना घर में समृद्धि लाता है।
- आपदाग्रस्त होने पर गाय की सेवा करें। भूखी गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाएं। गाय का आशीर्वाद आपके सभी संकटों को मिटा देगा।
- संतान की प्राप्ति के लिए गाय के नवजात बछड़े की सेवा करें। उसे दुलार करें, उसे अपने हाथ से खाना खिलाएं। उसके साथ खेलें लेकिन उसे बांधे नहीं।
- जब कभी अवसर मिले तो गाय को सहलाएं। उनके साथ समय बिताएं। ऐसा करने से मानसिक चिंता और तनाव तुरंत दूर होंगे।
यह भी पढ़ें: Rahu Gochar: राहु का राशि परिवर्तन इन 3 राशियों को कर देगा मालामाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines