Guru Pushya Nakshatra on Ram Navami: सभी 27 नक्षत्रों में से पुष्य नक्षत्र को सबसे शुभ नक्षत्रों में एक माना गया है। कहा जाता है कि पुष्य नक्षत्र में किया गया कार्य सदैव सफल होता है। इस नक्षत्र में किया गया प्रत्येक कार्य व्यक्ति को नई ऊंचाईयों तक ले जाता है। यदि यह नक्षत्र गुरुवार या रविवार को आए तो गुरु पुष्य तथा रवि पुष्य योग बनते हैं। इन योगों को भी अत्यन्त शुभ कहा गया है।
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन और रामनवमी पर आज पुष्य नक्षत्र है, जिससे गुरु पुष्य योग बन रहा है। ऐसे में आप भी आज अपने नए और मांगलिक कार्यों को शुरू कर सकते हैं। कहा जाता है कि इस दिन किए गए उपायों से स्वयं मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में आती हैं।
कब है पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra and Jyotish Tips)
पंचांग (Aaj Ka Panchang) के अनुसार आज रामनवमी पर पुष्य नक्षत्र रहेगा। गुरुवार को होने के कारण इसे गुरु पुष्य नक्षत्र कहा जाता है। रामनवमी का अबूझ मुहूर्त भी साथ में है। ऐसे में रामनवमी के साथ पुष्य नक्षत्र का योग बहुत ही शुभ बन गया है। जानिए इस पुष्य नक्षत्र का लाभ आप किस तरह उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: आज पूरे दिन में कभी भी एक बार पढ़ें लक्ष्मी जी का यह मंत्र, पैसा बरसने लगेगा
आज खरीदें ये चीजें
अगर आप कुछ खरीदने की इच्छा रखते हैं तो आज आप कीमती धातुएं खरीद सकते हैं, कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीद सकते हैं, या फिर कॉपी, डायरी, पेन-पेंसिल आदि खरीद सकते हैं। पुष्य नक्षत्र में इन चीजों को खरीदने से घर में समृद्धि आती है। आप चाहें तो आज नया वाहन या प्रोपर्टी भी खरीद सकते हैं। ये सभी चीजें आपके लिए सौभाग्य लेकर आएंगी।
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: अगले 25 दिनों में कभी भी करें ये उपाय, करते ही हो जाएंगे मालामाल
आज पुष्य नक्षत्र पर करें ये उपाय (Pushya Nakshatra Ke Upay)
आप चाहें तो खरीदारी के बजाय दूसरे तरीकों से भी इस शुभ योग का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्योतिष के कुछ आसान से उपाय करने हैं। ये उपाय निम्न प्रकार हैं
- आज गाय के ललाट पर हल्दी से तिलक लगाएं तथा उसे रोटी खाने के लिए दें।
- पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं तथा उसे भगवान विष्णु के स्वरूप में मानते हुए उसकी पूजा करें।
- आज मां लक्ष्मी की विष्णुजी सहित पूजा करें। श्रीसूक्त तथा लक्ष्मीसूक्त का पाठ करें। इससे पैसों संबंधी सभी समस्याएं तुरंत ही समाप्त होंगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines