Jyotish Tips: इन दिनों एक साथ बैठ कर खाना खाने का प्रचलन बढ़ रहा है। चाहे वो पति-पत्नी हों, या दोस्त हों या रिश्तेदार, सभी एक ही थाली से खाना खाने लगे हैं। परन्तु क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना आपके लिए दुर्भाग्य ला सकता है। जी हां, ज्योतिष में खाना खाने के भी कुछ नियम बताए गए हैं। इन नियमों को नहीं मानना आपके लिए भारी पड़ सकता है। इसके पीछे कई कारण भी बताए गए हैं।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार व्यक्ति को भोजन सदैव अकेले करना चाहिए। वह चाहे तो अपने बच्चों के साथ भोजन कर सकता है परन्तु अन्य के साथ नहीं। इसके पीछे ज्योतिष के नियमों को जिम्मेदार बताया जाता है। जानिए इन नियमों के बारे में विस्तार से
यह भी पढ़ें: ऐसे लोगों पर शनि हमेशा रहते हैं मेहरबान, 2023 में भी मिलेगी एक के बाद एक कई खुशखबरियां
क्यों दूसरों के साथ भोजन नहीं करना चाहिए (Jyotish Tips)
भारतीय आध्यात्म परंपरा और ज्योतिष दोनों में ही माना गया है कि प्रत्येक व्यक्ति का अपना एक औरा होता है, अपना एक भाग्य होता है। किसी व्यक्ति का औरा (अथवा प्रभामंडल) उस व्यक्ति के स्वभाव और गुणों को बताता है। यदि आप किसी दूसरे व्यक्ति के साथ बैठकर खाना खा रहे हैं तो निश्चित रूप से आप पर भी उसके औरा का असर पड़ेगा। साथ ही उस पर भी आपके औरा का असर पड़ेगा। इस तरह खाना खाने वाले सभी लोग एक-दूसरे को अनजाने में ही प्रभावित करते हैं।
ऐसा होने से उनके आपसी संस्कार भी एक-दूसरे के साथ शेयर हो जाते हैं। यह बिल्कुल नहीं होना चाहिए। ऐसा करना कुछ हद तक बिल्कुल वैसा ही है जैसे कि अपने पाप और पुण्य दूसरों के साथ शेयर करना। जब आप किसी दूसरे व्यक्ति के औरा या संस्कारों को शेयर करते हैं तो उसके हिस्से के पाप और पुण्य भी आपको मिलते हैं और आपके हिस्से का भाग्य भी उससे जुड़ जाता है।
यदि सामने वाला व्यक्ति दुर्भाग्यशाली होता है तो उसके दुर्भाग्य का कुछ हिस्सा उसके साथ खाना खाने वाले को भी झेलना होता है। इसी प्रकार हमारे सौभाग्य का भी कुछ हिस्सा हमारे साथ खाना खाने वाले को मिल जाता है। यही कारण है कि खाना खाते समय इस बात का ध्यान अवश्य रखना चाहिए।
यह भी पढ़ेंः बस 5 मिनट का यह उपाय करें, मां लक्ष्मी घर की सब तिजोरियां भर देंगी
कामयाब लोग, धार्मिक गुरु और अधिकारी भी करते हैं इन नियमों का पालन
इसलिए न केवल ज्योतिषी वरन बड़े धार्मिक गुरु भी एक ही थाली में एक से अधिक लोगों के खाना खाने का विरोध करते हैं। फिर चाहे वह पति-पत्नी हो या दोस्त, कभी भी दूसरों के साथ खाना शेयर नहीं करना चाहिए। यदि आप गौर से देखेंगे तो पाएंगे कि न केवल धार्मिक गुरु वरन कामयाब और धनी लोग भी दूसरों के साथ अपनी थाली शेयर नहीं करते हैं। यदि आप अपना खाना दूसरे के साथ शेयर करना चाहते हैं तो उसकी प्लेट में ही खाना रख दीजिए परंतु अपनी प्लेट से मत खिलाइए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
21 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines