Jyotish Tips: कीमती धातु यथा सोने-चांदी को लेकर भारत में जबरदस्त क्रेज है। गरीब से गरीब घर में भी सोने या चांदी का कोई न कोई जेवर मिल ही जाएगा। अगर पुरुष इसे सिक्योर इन्वेस्टमेंट से जोड़ते हैं तो स्त्रियों के लिए ज्वैलरी पहनना अनिवार्य बताया गया है। परन्तु क्या आपको मालूम है कि सोना धारण करने के लिए भी ज्योतिष में कई नियम बताए गए हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास से जानिए इन नियमों के बारे में
यह भी पढ़ें: आज कर लें लक्ष्मीजी का 5-मिनट वाला यह उपाय, रातोंरात चमकेगी किस्मत, जागेगा सोया भाग्य
यह भी पढ़ें: इन 4 मजबूरियों के कारण द्रौपदी ने नहीं किया था कर्ण से विवाह, जानिए पूरी कहानी, देखें वीडियो
सोना या गोल्ड ज्वैलरी पहनते समय ध्यान रखें ये नियम (Jyotish Tips)
- सबसे पहला नियम यही है कि सोना सभी राशियों को सूट नहीं करता है। खास तौर पर वृषभ,मिथुन, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को सोना पहनने से बचना चाहिए। इसी प्रकार तुला और मकर राशि वालों को भी अत्यावश्यक होने पर ही सोना पहनना चाहिए।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोना हमेशा शरीर के ऊपरी भाग में धारण करना चाहिए। कमर के नीचे से लेकर पैरों तक सोना भूल कर भी न पहनें। ऐसा करना कई बीमारियों का कारण बन सकता है।
- सोने को हमेशा दाएं हाथ में ही पहनना चाहिए। बाएं हाथ में सोना पहनना अशुभ माना गया है। खास तौर पर सोने की अंगूठियां तो भूल कर भी न पहनें।
- शनि ग्रह से संबंधित कार्य यथा कोयला एवं लोहे का काम करने वालों को सोना पहनने से बचना चाहिए। ऐसा करना उनके व्यापार पर बुरा असर डाल सकता है।
- सोने को यूं ही नहीं रखना चाहिए। जब भी इसे संभाल कर रखना हो तो लाल कपड़े में लपेटकर घर या ऑफिस से ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में रखना चाहिए। इससे घर में सुख और समृद्धि का वास होता है।
- सोने की ज्वैलरी या सिक्कों के साथ कभी लोहा या नकली आभूषण न रखें। ऐसा करने से बृहस्पति अशुभ हो जाता है और राहु हावी होने लगता है। सोने के साथ चांदी के आभूषण तथा कीमती रत्न रखे जा सकते हैं।
- सोना धारण करने वाले जातकों को मांसाहार, शराब तथा नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करना उनके जीवन में राहु को प्रभावी बना देता है और गुरु की अनुकूलता कम होने लगती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines