Jyotish Tips: शास्त्रों में राहु को समस्त ग्रहों में सर्वाधिक शक्तिशाली ग्रह माना गया है, बशर्तें यह जन्मकुंडली में सही जगह पर विराजमान हो। राहु में स्वयं की शक्ति नहीं होती परन्तु यह कुंडली के जिस भी भाव में या जिस भी ग्रह के साथ होता है, उसी की ताकत को खुद के प्रभाव में मिला लेता है। इसी प्रकार केतु भी व्यक्ति के जीवन में जबरदस्त उथल-पुथल मचाने की ताकत रखता है।
यह भी पढ़ें: रात 9 बजे बाद करें हनुमानचालिसा का पाठ, हनुमानजी दर्शन देकर पूरी करेंगे आपकी हर इच्छा
एक उपाय से बदलेगी आपकी किस्मत (Jyotish Tips)
शास्त्रों में वैसे तो इन दोनों ही ग्रहों की शांति के लिए अनेकों उपाय बताए गए हैं। इनमें छोटे-मोटे टोटकों से लेकर महामृत्युंजय मंत्र के अनुष्ठान तक शामिल हैं। परन्तु एक उपाय ऐसा भी है जो बिना एक रुपया खर्च किए न केवल राहु, केतु वरन अन्य सभी ग्रहों को भी अनुकूल बना देता है।
क्या है यह उपाय
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम पांच मिनट श्रीमद्भागवत गीता या रामचरितमानस का पाठ करना चाहिए। जरूरी नहीं है कि आप किसी एक विशेष चौपाई, श्लोक या प्रसंग को ही पढ़ें। आप कहीं से, कुछ भी पढ़ सकते हैं। केवल इतना सा करना भी दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकता है।
यह भी पढ़ें: गणपति के इस प्रयोग को आरंभ करते ही दूर होगी पैसे की समस्या, धड़ाधड़ बरसेगा पैसा
श्रीमद्भागवत गीता स्वयं भगवान श्रीकृष्ण द्वारा प्रदत्त ज्ञान है जबकि रामचरितमानस में भगवान राम के जीवन चरित्र का वर्णन किया गया है। इस प्रकार ये दोनों ग्रंथ व्यक्ति के मन के भ्रम को दूर कर उसे सही मार्ग दिखाते हैं। इनमें छोटे-छोटे श्लोकों, चौपाईयों के रुप में कई शक्तिशाली मंत्र दिए गए हैं। इन मंत्ररूपी श्लोकों और चौपाईयों के उच्चारण से ही व्यक्ति का भाग्य सही होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
शनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines