---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

घर में दिखें एक से ज्यादा छिपकलियां तो मिल सकता है बड़ा कष्ट, तुरंत करें ये उपाय

Jyotish Tips: घरों में छिपकलियां होना एक आम बात है। इन्हें लगभग हर घर और हर जगह देखा जा सकता है। परन्तु क्या आप जानते हैं कि छिपकलियों के आधार पर भी शकुन और अपशकुन का विचार किया जाता है। वैदिक ज्योतिष की एक शाखा शकुन शास्त्र में छिपकलियों को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं।पंडित […]

---विज्ञापन---

Jyotish Tips: घरों में छिपकलियां होना एक आम बात है। इन्हें लगभग हर घर और हर जगह देखा जा सकता है। परन्तु क्या आप जानते हैं कि छिपकलियों के आधार पर भी शकुन और अपशकुन का विचार किया जाता है। वैदिक ज्योतिष की एक शाखा शकुन शास्त्र में छिपकलियों को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं।

पंडित कमलेश शास्त्री के अनुसार छिपकली का होना शुभ और अशुभ दोनों ही है। वैसे तो छिपकली का होना स्थान विशेष के वातावरण और मौसम पर निर्भर करता है। फिर भी कई बार ऐसी सिचुएशन्स बनती हैं जहां छिपकलियों का दिखना आपको भविष्य का संकेत देता है। जानिए इन संकेतों के बारे में

यह भी पढ़ें: Kaalchakra: ये हैं लक्ष्मी प्राप्ति के 4 महाशक्तिशाली उपाय

घर में छिपकली का होना देता है ये संकेत (Lizard in Home Good or Bad)

  • सुबह उठते ही यदि छिपकली दीवार पर चढ़ती दिखाई दे तो बहुत जल्द आर्थिक लाभ होता है।
  • दीवाली के दिन छिपकली का दिखना विशेष शुभ माना गया है। कहा जाता है कि ऐसा होने पर उस व्यक्ति का पूरा वर्ष ही अच्छा बीतता है।
  • यदि दो या दो से अधिक छिपकलियां लड़ते हुए दिखाई दें तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। ऐसा होने पर घर में कलह के संकेत मिलते हैं।
  • यदि किसी व्यक्ति के सिर पर छिपकली का गिरना भी शुभ माना गया है। ऐसे व्यक्ति के भाग्य में राजयोग होता है तथा वह सुख भोगता है।
  • यदि छिपकली दाएं कंधे पर गिरे तो वाद-विवाद, कोर्ट केस में विजय प्राप्त होती है। इसी प्रकार बाएं कंधे पर छिपकली गिरने पर शत्रु बढ़ते हैं।

यह भी पढ़ें: Vivah Muhurat 2024: अगले वर्ष विवाह के लिए ये हैं शुभ मुहूर्तों की पूरी लिस्ट

---विज्ञापन---

छिपकली के दिखने पर करें ये काम

वैज्ञानिकों के अनुसार छिपकली पर्यावरण की सफाई का कार्य करती है। यह घर में मौजूद मक्खी-मच्छर, कॉकरोच आदि को खाकर सफाई करती है। इसलिए यदि घर में छिपकली है तो उसे मारे नहीं वरन घर से बाहर निकाल दें और मक्खी-मच्छरों की समस्या का भी निवारण करें।

घर में ज्यादा छिपकलियों का होना बहुत ज्यादा गंदगी, नेगेटिविटी और आने वाली समस्याओं का संकेत देता है। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण यह बताया जाता है कि जिन घरों में मक्खी-मच्छर या ऐसे जीव ज्यादा होते हैं, गंदगी ज्यादा होती है, वहीं पर छिपकलियां ज्यादा होती हैं। ऐसे में गंदगी और इन जीवों के होने के कारण उस स्थान पर रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य समस्याएं आ सकती हैं। अत: छिपकली मारने से बेहतर गंदगी और इन जीवों को दूर भगाने का उपाय करें। छिपकलियां स्वत: ही चली जाएंगी।

---विज्ञापन---

– पंडित कमलेश शास्त्री 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 01, 2023 05:41 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola