Jyotish Tips: कई बार जाने-अनजाने में कुछ लोगों पर नकारात्मक शक्तियां हावी हो जाती हैं। इसकी वजह से पीड़ित को बहुत कष्ट भोगना पड़ता है। वह अक्सर गंभीर रूप से बीमार रहता है, उसके घर में क्लेश रहता है। आर्थिक हालात भी बिगड़ने लगते हैं और कुछ विशेष मामलों में तो आत्महत्या तक की नौबत आ जाती है।
जब भी ऐसा होता है तो दवाईयां काम नहीं करती, लोग दूर भागने लगते हैं। नौकरी छूट जाती हैं, व्यापार भी ठप्प पड़ जाता है। इन स्थितियों में भी कुछ आसान से उपाय अपना कर आप खुद को बचा सकते हैं। ऐसी समस्याओं के त्वरित उपाय के लिए कपूर को भी प्रयोग किया जा सकता है। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: पैसों की तंगी से हैं परेशान तो इन नियमों का करें पालन, तुरंत लाभ होगा
नेगेटिव शक्तियां भगाने के उपाय (Jyotish Tips)
- जब भी आपको ऐसा अनुभव हो कि आपके ऊपर या आसपास नकारात्मक शक्तियां हैं तो इस उपाय को करें। अपने दोनों हाथों में एक-एक कपूर की टिकिया लेकर उसे मुट्ठी में बंद कर लें। इसके बाद 3 बार या 7 बार हनुमानचालिसा का पाठ करें। इसके बाद कपूर को अपने पूरे शरीर पर से 7 बार घुमा कर जला दें। इस उपाय से तुरंत ही राहत मिलेगी और आप काफी हल्का अनुभव करेंगे।
- यदि हालात बहुत ज्यादा बिगड़ चुके हों और उपाय भी काम नहीं कर रहे हों तो राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इसके प्रयोग से भूत, प्रेत, पिशाच, जिन्न जैसी बड़ी से बड़ी नकारात्मक शक्तियां भी तुरंत दूर होती हैं। उस स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को स्वयं ही 108 बार राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: घर की तिजोरी में रख दें ये एक चीज, छप्पर फाड़ कर बरसेगा पैसा ही पैसा
- घर से नेगेटिव शक्तियों को बाहर निकालने के लिए प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। इसके साथ ही सुबह-शाम आरती के समय गुग्गुल तथा लोबान-गंधक जला कर उसका धुआं पूरे घर में करना चाहिए। इससे पारिवारिक क्लेश शांत होते हैं। साथ ही नौकरी और व्यापार में आ रहे संकट भी दूर होते हैं।
- बहुत से विद्वान ज्योतिषियों के अनुसार जिस घर में प्रतिदिन 108 बार हनुमानचालिसा का पाठ होता है, उस घर में नेगेटिव शक्तियां कदम रखते ही भस्म हो जाती हैं। यदि आप भी प्रतिदिन हनुमानचालिसा के 108 बार पाठ करेंगे तो न केवल भूत-प्रेत वरन जन्मकुंडली में अशुभ ग्रहों का असर भी दूर होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
5 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
7 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines