Jyotish Tips: आज के जमाने में हर किसी की एक ही शिकायत होती है कि पैसा तो खूब आता है लेकिन रूकता नहीं है। जी हां, बहुत से लोगों के साथ ऐसा होता है कि उनकी इनकम तो खूब है लेकिन खर्चें ही पूरे नहीं हो पाते। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जन्मकुंडली में ग्रहों के अशुभ प्रभाव के कारण ऐसा होता है।
एम. एस. लालपुरिया के अनुसार व्यक्ति पर सभी ग्रहों का प्रभाव पड़ता है। परन्तु व्यक्ति जीवन में कितना पैसा कमाएगा, यह पूरी तरह से बुध, गुरु, सूर्य, शुक्र और राहु पर निर्भर करता है। ऐसे में सभी ग्रहों के लिए अलग-अलग उपाय करना पड़ सकता है। ज्योतिष के प्राचीन ग्रंथों में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें कोई भी व्यक्ति कर सकता है। इन उपायों से तुरंत ही मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: 7 फरवरी से चमक जाएगा इन 5 राशियों का भाग्य, जानिए क्या आपके भी बदलेंगे सितारे
इन उपायों से घर में होगा लक्ष्मी का स्थाई वास (Jyotish Tips for Money)
- यदि आप तुरंत पैसा कमाना अर्जित करना चाहते हैं तो अपनी जेब में कमल गट्टे का एक बीज रख लें। कमल को मां लक्ष्मी का प्रिय पुष्प माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस बीज को जेब में रखने से कभी गरीबी नहीं आएगी।
- यदि आपका पैसा फिजूल चीजों में ज्यादा खर्च होता है तो अपने पर्स में लहसुन रखें। लहसुन की एक कली को इस तरह अपने पर्स में रखें कि वह पिचकें नहीं। इस तरह लहसुन रखने से व्यक्ति के सभी फिजूल खर्च रूक जाते हैं। इस ज्योतिषीय उपाय से पैसे में भी बरकत होती है।
- कोई ऐसा पौधा ढूंढे जो वटवृक्ष (बरगद के पेड़) की छाया में उगा हुआ हो। सावधानी से उसे मिट्टी सहित खोदकर जमीन से बाहर निकालें। अब इसे अपने घर ले जाकर किसी गमले या मिट्टी में लगा दें। जैसे-जैसे पौधा बड़ा होगा, आपके घर में समृद्धि आती जाएगी।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Ke Upay: आज ही करें लाल किताब में दिया शराब का यह टोटका, रातों रात चमक उठेगा बिजनेस
- अपने घर में केले तथा तुलसी का वृक्ष लगाएं। दोनों पौधे एक ही स्थान पर बिल्कुट निकट लगाने चाहिए। अब इन दोनों पौधों को रोजाना जल से सींचे तथा सुबह-शाम देसी घी का दीपक जलाएं। इससे भी घर में लक्ष्मी का वास होता है।
- एक पान का पत्ता लेकर उसमें शमी वृक्ष की एक छोटी सी लकड़ी लपेट दें। अब इसे अपने घर की तिजोरी में रख दें। इससे घर में मां लक्ष्मी का स्थाई वास हो जाता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 hr agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines