Jyotish Tips: आजकल लिव-इन के जमाने में पति-पत्नी के बीच तलाक के कारण बढ़ते जा रहे हैं। वैसे तो इसके पीछे कई कारणों को जिम्मेदार माना जाता है। परन्तु यदि ज्योतिष के हिसाब से देखा जाए तो इसके पीछे दो मुख्य कारण माने जाते हैं। इन कारणों में ग्रह दोष तथा जन्मकुंडली को गिना जाता है। यदि इन दो दोषों को दूर कर लिया जाए तो वैवाहिक जीवन सुखी और समृद्ध बीतता है। इनके अलावा भी कई अन्य कारण वैवाहिक जीवन में तनाव के लिए जिम्मेदार होते हैं।
विवाह टूटने के पीछे होते हैं ये कारण (Jyotish Tips for failed Marriage)
जन्मकुंडली का नहीं मिलाना
आचार्य अनुपम जौली के अनुसार अधिकतर बार विवाह करते जन्मकुंडली का मिलान नहीं किया जाता है। जबकि विवाह के पहले वर और वधू का गुण तथा गणों का मिलान करना अनिवार्य है। ऐसा नहीं होने पर शादी के विफल होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इस स्थिति में ज्योतिष के कुछ आसान उपाय हवन पूजा आदि अपना कर इस समस्या का समाधान कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Guruwar Ke Upay: करोड़पति बनने के लिए गुरुवार को करें हल्दी के ये 3 उपाय
ग्रह दोष का होना
कुछ जन्मकुंडलियों में विवाह स्थान पर या तो अशुभ ग्रह बैठे होते हैं या वे विवाह स्थान को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं। इस स्थिति में भी वैवाहिक संबंध टूटने की संभावना बढ़ जाती है। इसके लिए किसी ज्योतिषी की सलाह पर आवश्यक उपाय कर लेने चाहिए ताकि आगे भविष्य में कोई समस्या नहीं आएं।
पितृ दोष होना
कई बार घर में अथवा जन्मकुंडली में पितृ दोष भी होता है। यदि किसी घर में पितृ दोष है तो उस घर में रहने वाले परिवार में सदैव कलह और दुख का वास रहेगा। वहां पर विवाह संबंध भी सुखद नहीं रहेंगे। ऐसे में पितृ दोष की शांति हेतु श्राद्ध, पिंड दान, तर्पण आदि का उपाय कर लेना चाहिए, इसके बाद वैवाहिक संबंधों में तनाव के साथ-साथ अन्य समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: बांसुरी का यह छोटा सा उपाय दूर करेगा हर मुश्किल, ऐसे करें प्रयोग
प्रेत दोष के कारण
कभी-कभार भूत-प्रेत, पिशाच जैसी कुछ आसुरी या दुष्ट शक्तियां भी किसी कारण से परिवार में अपना प्रभुत्व जमा लेती हैं। ये शक्तियां भी घर में कलह का कारण बनती हैं। ये जहां भी रहती हैं, वहां पर अहित और दुष्टता भरे कार्य ही करती हैं। इनकी वजह से वैवाहिक जीवन दुखभरा बीतता है। यदि घर में इस तरह की परिस्थितियां हो जाएं तो घर में रामायण, श्रीमद्भागवत गीता अथवा श्रीमद्भागवत का पाठ करना चाहिए। किसी योग्य विद्वान द्वारा भी इस समस्या का समाधान करवाया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines