Jyotish Tips: कुछ युवाओं का विभिन्न कारणों से समय पर विवाह नहीं हो पाता है। इसके पीछे ग्रहदोष को भी एक मुख्य कारण माना गया है। यदि व्यक्ति अपनी राशि अनुसार उपाय करें तो उसका विवाह शीघ्र हो सकता है। जानिए सभी राशियों के लिए अलग-अलग उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: ऐसे करें सूर्य की आराधना, बनेगा राजयोग, मिलेगी अथाह सुख-संपदा
राशि अनुसार विवाह के लिए ज्योतिषीय उपाय (Jyotish Tips)
- मेष राशि: जल्दी शादी के लिए मंगलवार को हनुमान जी की प्रतिमा पर सिंदूर में चमेली का तेल मिलाकर उसका लेप करें। शनिवार को सुंदरकांड का पाठ जरूर करें।
- वृषभ राशि: जल्दी शादी के लिए हर रोज एक बार हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। सफेद चंदन और परफ्यूम का ज्यादा इस्तेमाल करें।
- मिथुन राशि: जल्दी शादी के लिए हर रोज घर से निकलने से पहले अपने माथे पर केसर का तिलक जरूर लगाएं। बुधवार को गरीब विद्यार्थियों में किताबें बांटें।
- कर्क राशि: जल्दी शादी के लिए हर सोमवार शिव मंदिर में जल, दूध और बेलपत्र चढ़ाएं। शनिवार के दिन उड़द की दाल की कचौड़ियां दान करें।
- सिंह राशि: जल्दी शादी के लिए हर शनिवार शाम को हनुमान मंदिर में एक दीपक जलाएं। तामसिक चीजों का सेवन कम से कम करें।
- कन्या राशि: जल्दी शादी के लिए हर रोज पानी में 1 चुटकी हल्दी या पीला चंदन पाउडर मिलाकर स्नान करें। गरीब विद्यार्थियों में किताबें बांटें।
- तुला राशि: जल्दी शादी के लिए शनिवार को काली चीजें दान करें। पक्षियों के लिए अनाज और पानी की व्यवस्था करें।
- वृश्चिक राशि: जल्दी शादी के लिए मंगलवार को हनुमान जी की प्रतिमा पर सिंदूर में चमेली का तेल मिलाकर उसका लेप करें। हर रोज पानी में थोड़ा सा दूध मिलाकर स्नान करें।
- धनु राशि: जल्दी शादी के लिए जल में हल्दी मिलाकर केले के पेड़ में चढ़ाएं। 64 दिनों तक पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर नहाएं।
- मकर राशि: जल्दी शादी के लिए हर रोज केसर का तिलक लगाकर ही घर से बाहर जाएं। महीने में एक बार दूध से शिवलिंग का रुद्राभिषेक जरूर करवाएं।
- कुंभ राशि: जल्दी शादी के लिए शनि मंदिर में हो रहे भंडारे में कोयले का दान करें। खाने में काली उड़द, काले चने और काली मिर्च का प्रयोग करें।
- मीन राशि: जल्दी शादी के लिए हर रोज अपने माथे पर पीले चंदन का तिलक लगाएं। पानी में हल्दी मिलाकर केले के पेड़ में चढ़ाएं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 day agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
3 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
4 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
5 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines