Jyotish Tips: एक दोपहिया या चौपहिया वाहन होना आज के जमाने में एक अनिवार्य जरूरत बन चुका है। हम सभी बड़े चाव से अपने लिए नया व्हीकल खरीदते हैं। वह वाहन हमारे लिए शुभ हो और हमारी तरक्की हो, उससे कभी किसी का कोई एक्सीडेंट न हों, इन दोनों ही बातों को ध्यान रखते हुए हम कई उपाय भी करते हैं। ज्योतिष के हिसाब से भी कुछ लोग अपने वाहनों पर कई प्रकार के टोटके करते हैं। आचार्य अनुपम जौली से जानिए कि किन उपायों को करने से नया व्हीकल आपके लिए लकी बन जाएगा।
यह भी पढ़ें: अच्छी जॉब चाहिए तो आज ही करें ज्योतिष के ये उपाय, तुरंत दिखेगा असर
नया वाहन खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें (Jyotish Tips)
- आप जब भी वाहन खरीदें तो उसके लिए शुभ मुहूर्त जरूर निकलवाएं। खास तौर पर शनि, राहु और केतु ग्रह के नक्षत्रों में वाहन नहीं खरीदना चाहिए। इसके अलावा पंचक, अमावस्या, मंगलवार और शनिवार को वाहन खरीदने से बचें।
- व्हीकल खरीदने के लिए पुनर्वसु, स्वाति, श्रवण, धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्रों को सर्वोत्तम बताया गया है। प्रथमा, तृतीया, पंचमी, अष्टमी, दशमी, एकादशी, प्रदोष, पूर्णिमा तिथियों को वाहन खरीदने के लिए अत्यधिक शुभ बताया गया है।
- नया वाहन लेने के बाद उसके आगे एक नारियल फोड़ें तथा मिठाई चढ़ा कर उसे गाय को खाने के लिए दें। इससे अशुभ मुहूर्त का प्रभाव काफी हद तक टल जाता है।
- सिंदूर तथा घी को मिलाकर बनाए गए सिंदूर से वाहन पर छोटा सा स्वास्तिक बनाएं। इसे हिंदू धर्म में अत्यन्त शुभ माना गया है। इस प्रकार बनाया गया स्वास्तिक सभी प्रकार की दुर्घटनाओं से रक्षा करता है।
- बुधवार के दिन एक पीली कौड़ी को काले धारे में पिरो कर अपने वाहन पर बांध दें। इससे वाहन की रक्षा होती है और यदि वाहन से कमाई करते हैं तो उसमें आपको लाभ भी प्राप्त होगा।
- अगर आपने चौपहिया वाहन खरीदा है तो उसके अंदर गणेशजी या अपने इष्टदेव की एक छोटी सी प्रतिमा जरूर स्थापित करें। इससे भी वाहन की सुरक्षा होती है और अचानक आने वाले संकटों से मुक्ति मिलती है।
यह भी पढ़ें: यदि घर में आ जाए कबूतर तो जरूर करें ये काम, चमक जाएगी किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines