अगले 30 दिनों में होगा वो सब कुछ, जो अभी तक नहीं हुआ, आप भी आज ही कर लें ये उपाय
Author: Sunil Sharma
Aug 24, 2023 01:02 PM IST
Jyotish Tips: ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई बार ऐसे संयोग बना देती हैं कि उस समय जो भी काम शुरु किए जाए, वे अपने आप ही पूरे होते चले जाते हैं। उस समय सभी ग्रह, नक्षत्र, वार और माह का इतना शुभ संयोग बनता है कि शुभ-अशुभ हर कार्य में सफलता दिलाते हैं। हालांकि ऐसा कब होगा, इसे जानने के लिए पंचांग को ध्यान से देखना होगा।
यह भी पढ़ें: क्यों करवाया जाता है रामचरितमानस का अखंड पाठ, क्या मिलते हैं फायदे? जानें
पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार इस बार सावन माह में अधिकमास भी आ रहा है। इसके साथ ही लक्ष्मीनारायण योग भी बन रहा है। इनके अलावा भी अन्य कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। यह सभी चीजें पूरे 19 वर्ष बाद आ रही हैं। ऐसे में आप कुछ बहुत ही आसान से उपाय करके अपनी सभी समस्याओं, दुखों, दारिद्रय और संकटों से मुक्ति पा सकते हैं। इन उपायों के बारे में जानने के लिए पूरा वीडियो अवश्य देखें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।