Jyotish Tips: हमारे घर में मौजूद छोटी-छोटी चीजें भी भाग्य बदलने की ताकत रखती हैं। जरूरत है तो उन चीजों को सही तरह से उपयोग लेने की। उदाहरण के लिए चीनी हमारे रसोई में मिलने वाली सबसे साधारण चीजों में एक है। चीनी का उपयोग जहां चाय, कॉफी और भोजन को मीठा बनाने में होता है, वहीं दूसरी ओर इसे ज्योतिष में भी अत्यधिक उपयोगी बताया गया है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चीनी के कुछ बहुत ही आसान से उपाय करके आप अपनी कई जटिल समस्याओं से पीछा छुड़ा सकते हैं। जानिए चीनी के ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में, जो आपकी किस्मत को बदल देंगे।
यह भी पढ़ेंः Tone Totke: आज ही करें बिना पैसे का यह उपाय, तुरंत पूरी करेगा हर मनचाही इच्छा
ये हैं चीनी के उपाय (Jyotish Tips)
यदि किसी व्यक्ति पर शनि की साढ़े साती और शनि की ढैय्या चल रही है तो उसे सूखे नारियल को कस कर उसमें पीसी हुई चीनी मिलानी चाहिए। इसके बाद इस मिश्रण को चींटियों के बिल पर डाल दें। जैसे-जैसे चींटियां इस मिश्रण को खाएंगी, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का असर खत्म होता चला जाएगा। यदि इस उपाय को निरंतर किया जाए तो शनि कंगाल को भी करोड़पति बना देता है।
यदि आपको कठिन परिश्रम और अथक प्रयासों के बाद भी अपने काम में सफलता नहीं मिल रही है तो चीनी के इस प्रयोग को करें। आपको केवल इतना सा करना है कि आटे और शक्कर को मिला कर रोटी बनाएं और उस रोटी को कौवों को खिला दीजिए। ज्योतिष (Jyotish Tips) के अनुसार यदि कोई व्यक्ति पैसों की तंगी से जूझ रहा है तो यह उपाय तुरंत असर दिखाता है। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी उसे सफलता मिलने लगती है।
जन्मकुंडली में सूर्य प्रतिकूल चल रहा हो तो भी चीनी आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान कर ब्रह्म मुहूर्त में ही सूर्य देव को जल में शक्कर मिला कर अर्ध्य दें। इससे सूर्य की अनुकूलता प्राप्त होगी और आप दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करने लगेंगे।
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: अगर सपने में दिखें हनुमानजी तो बहुत जल्द मिलेगी यह खुशखबरी
यदि आप किसी काम से कहीं बाहर जा रहे हैं तो घर से निकलने के पहले दही में चीनी मिलाकर खा लें। इस तरह दही खाकर निकलेंगे तो निश्चित रूप से आपको अपने उद्देश्य में सफलता मिलेगी।
यदि आप किसी विशेष उद्देश्य के लिए किसी देवता को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसके लिए भी चीनी का एक उपाय बताया गया है। आपको अपने घर की चीनी मिलाकर कर सूजी का हलवा बनाना है। इस हलवे को भगवान को प्रसाद चढ़ाएं। इस तरह प्रसाद चढ़ाने से देवता जल्दी प्रसन्न होते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
4 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines