Chandra Grahan: बुद्ध पूर्णिमा पर इस बार चंद्रग्रहण का भी योग बन रहा है। यह ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में होगा। ऐसे में चंद्रमा का पीड़ित होना सभी राशियों पर न्यूनाधिक प्रभाव डालेगा। चन्द्रमा पर लगने वाले इस ग्रहण देश-विदेश के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है।
ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार जिन लोगों की राशि तुला है या जिनका जन्म स्वाति नक्षत्र में हुआ है, उन्हें विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। ग्रहण के प्रभावस्वरूप उन्हें विभिन्न मानसिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। जानिए सभी राशियों पर इसका क्या प्रभाव होगा।
यह भी पढ़ें: अशुभ नहीं शुभ होता है 13 का अंक, नए काम स्टार्ट करने के लिए इससे बढ़िया मुहूर्त नहीं होता
सभी राशियों पर चंद्रग्रहण का होगा ऐसा प्रभाव (Chandra Grahan)
- बुद्ध पूर्णिमा पर होने वाला चंद्रग्रहण वृषभ और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए विशेष शुभ फलदायक रहेगा। इनके खर्चों में कमी आएगी और इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। किसी विशेष कार्य के चलते इन्हें विदेश यात्रा करने का भी अवसर मिल सकता है।
- तुला राशि के जातकों के लिए आने वाला समय खास सावधानी बरतने का है। उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है और मानसिक तनाव या स्ट्रेस का सामना करना पड़ सकता है।
- मिथुन, कर्क और मकर राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण अशुभ रहेगा। इन राशि वालों की पर्सनल लाइफ पूरी तरह से डिस्टर्ब हो सकती है। नौकरी छूटने के आसार भी बन रहे हैं। शांति से अपना काम करते रहें, किसी से भी उलझने का प्रयास न करें।
- शेष अन्य राशियों के लिए ग्रहण सामान्य ही रहेगा। इसका अधिक बुरा या अच्छा फल उन्हें नहीं भोगना होगा। यद्यपि उन्हें भी अपने क्रोध और लालच पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अन्यथा वे अपना भारी नुकसान करवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अशुभ नहीं शुभ होता है 13 का अंक, नए काम स्टार्ट करने के लिए इससे बढ़िया मुहूर्त नहीं होता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines