Jyotish Tips: किसी भी शुभ अवसर पर घर के मेनगेट या मुख्य द्वार पर अशोक अथवा आम के पत्तों से बनी माला अवश्य लटकाई जाती है। ऐसा करने के पीछे कई ज्योतिषीय कारण बताए जाते हैं। सबसे पहला कारण तो यही है कि इसे शुभ माना जाता है। आम तौर पर अशोक को शुभ माना जाता है, इसके पत्ते पूजा के कलश में भी रखे जाते हैं।
हिंदू धर्म और शास्त्रों में अशोक को बहुत ही पवित्र वृक्ष माना गया है। जैसा कि नाम से स्पष्ट है, अशोक शब्द अ+शोक से बना है, यह समस्त शोक और दुखों को नष्ट कर देता है। रामायण में भी सीताजी रावण की लंका में एक अशोक के वृक्ष नीचे ही आश्रय लेकर बैठी थी। ज्योतिष में अशोक के पत्तों के कई उपाय बताए गए हैं। होली पर इन उपायों को करके आप अपने जीवन की समस्त समस्याओं से पीछा छुड़ा सकते हैं। जानिए ऐसे ही उपायों के बारे में
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: आज पूरे दिन में कभी भी एक बार पढ़ें लक्ष्मी जी का यह मंत्र, पैसा बरसने लगेगा
धन की कमी दूर करने के लिए (Jyotish Tips for Money)
मंदिर अथवा किसी बगीचे में स्थित अशोक के पेड़ की जड़ को शुभ मुहूर्त में ले आएं। इस जड़ को धोकर अच्छे से सुखा कर अपनी धन की तिजोरी में रख दें। इस उपाय में तिजोरी हमेशा भरी रहती है, वहां पर कभी भी पैसे की तंगी नहीं आती। घर के सब भंडार भी भरे रहते हैं।
घर से नेगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए (Jyotish Tips for Negative Energy)
अशोक के पत्तों की माला बनाकर घर के मुख्य द्वार तथा सभी कमरों के दरवाजे पर टांके। तीन-चार दिन बाद जब माला में लगाए गए पत्ते सूख कर मुरझा जाएं तो इस माला को बदल दें। इस तरह लगातार 7 बार करने से घर की समस्त नेगेटिव एनर्जी समाप्त हो जाती है।
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: मनचाहा भाग्य पाने के लिए रात में चुपचाप करें ये उपाय
घर के झगड़े व क्लेश समाप्त करने के लिए
यदि आपके घर में बहुत ज्यादा क्लेश और घरेलू झगड़े होते हैं तो यह उपाय फायदेमंद रहेगा। उस घर में मुखिया को अपनी पत्नी सहित प्रतिदिन अशोक के पेड़ में पानी सींचना चाहिए। इससे मां आद्यशक्ति का आशीर्वाद मिलता है। ऐसा करने वाले व्यक्ति के घर में कभी भी रोग, शोक और दुर्भाग्य नहीं आते हैं।
विवाह के लिए उपाय (Ashok Ke Patte Ke Upay)
यदि सब कुछ होते हुए भी आपका विवाह नहीं हो पा रहा है तो यह उपाय करें। अशोक के कुछ पत्ते नहाने के पानी में डाल लीजिए, फिर इसी पानी से स्नान कीजिए। बाद में इन पत्तों को निकाल कर किसी पीपल के पेड़ के पास साफ-सुथरे स्थान पर रख दें। बहुत जल्दी आपकी समस्या दूर हो जाएगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
23 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines