Jyotish Tips: वास्तु और ज्योतिष की कुछ बहुत ही आसान सी बातों को आजमा कर आप भी रातोंरात अमीर बन सकते हैं। जी हां, यह बिल्कुल सच है, इसके लिए आपको न तो कुछ खर्च करना है, न कोई तंत्र-मंत्र का अनुष्ठान करना है। ये सभी प्रयोग दिखने में जितने आसान और सरल हैं, इनका प्रभाव उतना ही जबरदस्त है।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें तिजोरी में रखना चाहिए। इन्हें घर या व्यापार स्थल पर तिजोरी में रखने से व्यक्ति का भाग्य चमक उठता है। यहां तक की खाली तिजोरी भी धीरे-धीरे भरने लगती हैं, बशर्तें आप सही तरीके से मेहनत करते रहें। जानिए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: सुपारी और जनेऊ का यह टोटका दिलाएगा ताबड़तोड़ कामयाबी, आज ही आजमाएं
इन उपायों से आएगी घर में समृद्धि (Jyotish Tips)
तिजोरी में रखें पूजा की सुपारी
अक्सर हमारे घर पर रामायण पाठ, सुंदर कांड का पाठ या अन्य कोई धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। इनमें गणेशजी की पूजा करने के लिए एक साबुत सुपारी भी रखी जाती है। इस सुपारी पर सिंदूर, चंदन तिलक आदि लगाए जाते हैं। पूजा के बाद इस सुपारी को तिजोरी में रख लेना चाहिए। इससे घर में लक्ष्मी की आवक होने लगती है।
शिवजी की पूजा में प्रयोग हुआ नारियल
कई लोग सावन के महीने अथवा महाशिवरात्रि पर शिवजी का सहस्त्रघट करवाते हैं। उस अनुष्ठान में उन्हें नारियल भी अर्पित किया जाता है। इस नारियल को तिजोरी में रखने से भी धन की आवक होने लगती है। होली-दीवाली तथा अन्य विशेष मुहूर्तों पर इस नारियल को तिजोरी से बाहर निकालकर पूजा स्थल पर रखकर उसकी पूजा करें।
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: अशोक के पत्ते भी बदलते हैं भाग्य, आज ही करें ये 4 उपाय
तुलसी का पत्र एवं पुष्प
एकादशी अथवा पूर्णिमा पर भगवान विष्णु तथा लक्ष्मीजी की पूजा की जाती है। उस पूजा में उन्हें पुष्प तथा तुलसी पत्र अर्पित किए जाते हैं। पूजा के बाद ऐसे पुष्प और तुलसी पत्र को यदि तिजोरी में रख दिया जाए तो तिजोरी में साक्षात लक्ष्मीजी विराजमान होती हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines