Jyotish Tips: कहते हैं कि जब भी अच्छा या बुरा वक्त आता है तो आने से पहले उसके संकेत अवश्य देता है। अच्छा वक्त आने से पहले अलग संकेत मिलते हैं और बुरा वक्त आने से पहले अलग संकेत मिलते हैं।
ज्योतिष में ऐसे बहुत से हिंट दिए गए हैं जिनके आधार पर आप भी अपने आने वाले भाग्य को पहचान सकते हैं। पंडित सुरेश पांडेय से जानिए कि अच्छा वक्त आने से पहले हमें क्या संकेत मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: ऐसे करें सूर्य की आराधना, बनेगा राजयोग, मिलेगी अथाह सुख-संपदा
अच्छा वक्त आने से पहले मिलते हैं ये संकेत (Jyotish Tips)
- घर के पेड़-पौधे हरे-भरे हो जाते हैं। उनके फल-फूल बहुत ज्यादा आने लगते हैं। विशेषकर तुलसी और केले के पौधे बहुत ही सुंदर और आकर्षक दिखने लगते हैं। ऐसा होना व्यक्ति के अच्छे समय आने का हिंट देता है।
- जब अचानक ही व्यक्ति को आस-पास के लोगों से सम्मान मिलने लगे, सभी उसकी तारीफ करने लगे तो यह भी अच्छा वक्त आने का संकेत होता है।
- जब भी व्यक्ति का सोया भाग्य जागने वाला होता है तो व्यक्ति का मन अत्यधिक प्रसन्न रहने लगता है। उसे अपने अंदर से खुशी अनुभव होती है। वह अपने आप को बिना कारण ही दुनिया में सर्वाधिक सौभाग्यशाली मानने लगता है।
- आदमी का जब भी अच्छा वक्त आता है तो उसे भविष्य का अंदाजा होने लगता है। वह भविष्य को लेकर जो भी सोचता है या कल्पनाएं करता हैं, वे सच होने लगती हैं। उसे घटनाओं का पूर्वाभास होने लगता है।
- आदमी का वक्त जब भी बदलने वाला होता है तो उसे सुबह के वक्त अच्छे-अच्छे सपने आने लगते हैं। उसे अपने सपनों में देव प्रतिमाएं, पीपल-बरगद आदि के पेड़, जंगल, खजाने आदि दिखने लगते हैं। ऐसा होने पर मान लेना चाहिए कि व्यक्ति का अच्छा समय आ चुका है।
यह भी पढ़ें: झाड़ू भी बना सकती हैं करोड़पति या कंगाल, जानिए कैसे?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines