Jyotish Shastra: भगवान शिव के गले का आभूषण होने की वजह से सांप को पूजनीय माना जाता है। नाग पंचमी पर तो नाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना भी की जाती है। इसके साथ ही कई अवसरों पर सापों को दूध भी पिलाया जाता है। ऐसा करने के पीछे मान्यता यह है कि इससे कालसर्प दोष दूर हो जाते हैं। हालांकि कई लोग सांप का नाम सुनकर कांपने लगते हैं। इस सब के बीच समाज में एक मान्यता प्रचलित है कि गर्भवती महिलाओं को जहरीले सांप नहीं काटते। जिसका उल्लेख पौराणिक ग्रंथों में भी किया गया है। बहरहाल हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि आखिर गर्भवती महिला को जहरीले सांप क्यों नहीं डसते, इसके पीछे पौराणिक मान्यता और वैज्ञानिक वजह क्या हैं।
गर्भवती महिला को क्यों नहीं काटते सांप ?
ब्रह्मवैवर्त पुराण 18 पुराणों में से एक है। इस महापुराण में इस बात का उल्लेख किया गया है कि आखिर गर्भवती महिलाओं को सांप क्यों नहीं डसते हैं। दरअसल इसको लेकर ब्रह्मवैवर्त पुराण में एक कथा आई है। इस कथा के अनुसार, किसी समय में एक गर्भवती महिला भगवान शिव की उपासना में लीन थीं। शिवजी की भक्ति के दौरान महिला को सापों ने परेशान करना शुरू कर दिया। अपनी मां को परेशान होता हुआ देख गर्भ में पल रहा बच्चा उस सांप को श्राप दे दिया कि वह जब भी किसी गर्भवती महिला को काटेगा, अंधा हो जाएगा। कहते हैं कि इस घटना के बाद से ही ऐसी मान्यता चली आ रही है। जो कि आज भी समाज में जीवंत है।
यह भी पढ़ें: Kuber Favourite Zodiac: इन 3 राशियों पर हमेशा रहती है ‘कुबेर’ की विशेष कृपा, धन-दौलत से भरी रहती है तिजोरी
वैज्ञानिक वजह क्या है ?
हालांकि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी बताए गए हैं। जिसके मुताबिक, जब महिला गर्भवती होती हैं, तो उनके शरीर में कई परिवर्तन देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही इस दौरान हार्मोन सिक्रेशन होता है, जिसकी वजह से शरीर में कई तत्वों का निर्माण होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, गर्भवती महिला के शारीरिक बदलावों को सांप दूर से भी भांप लेते हैं और उनके आसपास नहीं फटकते। हालांकि इस बात को पूरी तरह प्रमाणित नहीं किया गया है, लेकिन कई घटनाओं में ऐसा पाया देखा गया है। वैसे गर्भवती महिलाएं सांप से सचेत रहने की सलाह दी जाती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
5 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
5 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines