Jyotish Shastra Niyam related to God locket: वास्तु शास्त्र में मनुष्य जीवन से जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी चीज के बारे में बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति को किन-किन चीजों को धारण करना चाहिए और किन-किन को नहीं इस बारे में भी बताया गया है। ज्योतिष नियमों के अनुसार व्यक्ति को अपने गले में सिर्फ उन्हीं चीजों को धारण करना चाहिए, जो उनके लिए शुभ हो। नहीं तो इससे उनके ग्रह भी खराब हो सकते हैं।
आजकल ज्यादातर लोग अपने गले में भगवान का लॉकेट धारण करते हैं। खासतौर पर महिलाएं। आपने भी महिलाओं को अपने गले में हनुमान जी या फिर शिव जी का लॉकेट पहने देखा होगा। लेकिन क्या महिलाओं को गले में भगवान का लॉकेट पहनना चाहिए? आज हम आपको ये ही बताएंगे कि महिलाओं को गले में भगवान का लॉकेट पहनना चाहिए या नहीं।
ये भी पढ़ें- साधन के साथ साधना नहीं, सद्गुरु ने बताया शिव को पाने का शक्तिशाली तरीका
भगवान का लॉकेट क्यों नहीं पहनना चाहिए?
हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार भगवान का लॉकेट या फिर भगवान से जुड़ी किसी भी फोटो को बहुत ज्यादा शुभ माना गया है। इसलिए उन्हें कभी भी अशुद्ध जगह पर नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा महिलाओं को कभी भी अपने गले में भगवान का लॉकेट धारण नहीं करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार महिलाओं को गले में किसी भी भगवान का लॉकेट पहने से बचना चाहिए। इसके अलावा उन्हें भगवान से जुड़ी कोई भी चीज को हर समय अपने पास नहीं रखना चाहिए।
पाप लगता है
बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में भगवान का लॉकेट पहने की मनाही इसलिए होती है, क्योंकि पूरे दिन व्यक्ति शुद्ध नहीं रहता है। वॉशरूम जाने से लेकर खाना खाने तक वो कई अशुद्ध काम करता है। ऐसे में अगर उसने अपने गले में भगवान का लॉकेट धारण कर रखा है तो वो शुद्ध नहीं रहता। इसके अलावा जाने-अनजाने में कई बार उससे लॉकेट पर गंदे व झूठे हाथ लग जाते हैं तो इससे भी वो अशुद्ध हो जाता है। अगर व्यक्ति ने अपने गले में भगवान का लॉकेट धारण करा है और वो झूठ बोल रहा है तो फिर उसे पाप लगता है।
पवित्रता होगी भंग
अगर आपने हिंदू धर्म से जुड़ी कोई भी चीज धारण कर रखी है तो ऐसे में आप गृहस्थ जीवन से जुड़े कोई भी काम नहीं कर सकते। शास्त्रों के अनुसार अगर आप गले में भगवान का लॉकेट धारण करते समय वैवाहिक संबंध बनाते हैं तो इससे आपके ग्रह प्रभावित होंगे। इसके अलावा इससे आप जाने-अनजाने में भगवान का अपमान भी कर रहे हैं। साथ ही इससे आपके शरीर की पवित्रता भी भंग होगी।
बढ़ती है नकारात्मकता
महिलाओं को अगर पीरियड्स हो रहे हैं तो ऐसे में तो उन्हें गलती से भी भगवान का लॉकेट नहीं पहनना चाहिए। इससे उनके ग्रह में दोष बढ़ता है, जिससे उनका स्वास्थ्य खराब होता है। वहीं इससे लॉकेट में मौजूद सकारात्मकता की शक्ति भी खत्म हो जाती है और अशुद्ध लॉकेट को धारण करने से नकारात्मकता फैलती है।
ये भी पढ़ें- शादी न होने की परेशानी से लेकर तरक्की तक, फोन पर ये वॉलपेपर लगाने से बदल जाएगी किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
10 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines