सनातन धर्म के लोगों के लिए ज्योतिष शास्त्र का खास महत्व है, जिसे कई भागों में बांटा गया है। ‘नेम एस्ट्रोलॉजी’ को ज्योतिष शास्त्र का ही एक अंग माना जाता है, जिसमें व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से भविष्य से जुड़ी कई जरूरी बातों के बारे में पता चलता है। यहां तक कि इस बात की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है कि शादी के बाद व्यक्ति का जीवन कैसा रहेगा।
आज हम आपको नेम एस्ट्रोलॉजी की सहायता से उन अक्षरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नाम वाली लड़कियों का भाग्य शादी के बाद चमकता है। इनके पति की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है। इसलिए शादी के बाद इन लड़कियों को पैसों की कभी कमी नहीं रहती है। पैसों के अलावा इन्हें शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना भी कम करना पड़ता है। चलिए जानते हैं उन लकी अक्षरों के बारे में।
इन लड़कियों को मिलता है लखपति!
नेम एस्ट्रोलॉजी के अनुसार, जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर S, A, V, B, H, P, L, G, K या R है, उन्हें अमीर पति मिलने की संभावना अधिक होती है। ये लड़कियां अपने पति के लिए लकी होती हैं, जिनके घर में कदम रखने से ही घरवालों का भाग्य चमक जाता है। इन्हें पति से भरपूर प्यार मिलता है। इनका पति इनके हर शौक को खुशी-खुशी पूरा करता है। जीवन के हर मोड़ पर इन्हें अपने पति का साथ मिलता है। इनके पति खर्चा करने में भी कभी पीछे नहीं रहते हैं।
ये लड़कियां यदि अपने पति का साथ निभाती हैं और उन्हें खुश रखने के लिए तमाम प्रयास करती हैं, तो इन्हें कभी भी पति से कोई शिकायत नहीं होती है। इसके अलावा इनके पति इनका सम्मान भी बहुत करते हैं।
2025 में बनेगी इन नाम वालों की जोड़ी!
- जिन लोगों का नाम A से शुरू होता है, उनका विवाह 2025 में P नाम वाले किसी व्यक्ति से हो सकता है।
- जिन लोगों का नाम M से शुरू होता है, उनकी शादी इस साल S नाम वाले किसी व्यक्ति से हो सकती है।
- जिन लोगों का नाम G से शुरू होता है, उनका विवाह 2025 में S नाम वाले किसी व्यक्ति से हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च से पहले किस मूलांक वालों का चमकेगा भाग्य और कौन होगा परेशान? जानें भविष्यफल और उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी नेम एस्ट्रोलॉजी पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
10 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines