Habits that affect planets: व्यक्ति के जीवन में ग्रहों का बहुत ज्यादा महत्व होता है। ज्योतिष के अनुसार ग्रह के प्रभावित होने से व्यक्ति के जीवन में कई बड़े बदलाव भी आते हैं। इसके अलावा व्यक्ति की आदत ग्रह पर बहुत ज्यादा असर डालती है। कई बार जाने-अनजाने में व्यक्ति की कुछ आदतें उसके लिए मुश्किल भी खड़ी कर देती हैं। आज हम आपको व्यक्ति की ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में बताएंगे, जिससे उसके ग्रह खराब या नाराज होता हैं। इससे व्यक्ति को जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कौन सी है वो गलत आदतें, जो ग्रहों को प्रभावित करती हैं।
ये भी पढ़ें- काम धंधा हो गया है ठप, पंडित सुरेश पांडे के ये अचूक उपाय होंगे कारगर!
झुक कर क्यों नहीं बैठना चाहिए?
जो लोग ज्यादातर समय झुक कर बैठते हैं, उन्हें अपने काम का फल नहीं मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, झुककर बैठने से सूर्य कमजोर होता है। जिन लोगों का सूर्य कमजोर होता हैं, उन्हें कड़ी मेहनत के बाद भी अपेक्षित पहचान नहीं मिल पाती है। इसलिए कंधों को हमेशा सीधा करके बैठना चाहिए।
नाखून क्यों चबाने नहीं चाहिए?
अक्सर आपने सुना होगा कि उंगलियों के नाखून को चबाना नहीं चाहिए, लेकिन क्या आपको ये पता है कि नाखूनों को क्यों नहीं चबाना चाहिए। दरअसल नियमों के अनुसार, नाखून चबाने से शनि कमजोर होता है। शनि के कमजोर होने से जीवन में हर काम में देरी आती है। इससे उसे सफलता मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
पैर क्यों नहीं हिलाना चाहिए?
मान्यता है कि बैठते समय पैर हिलाने से शनि प्रभावित होता है। शनि के कमजोर होने से जीवन में अस्थिरता और दुर्भाग्य आता है। इसके अलावा उसके घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास नहीं होता है।
बार-बार सिर क्यों नहीं खुजलाना चाहिए?
अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों की आदत होती है कि वह बार-बार अपने सिर को खुजाते हैं लेकिन ऐसा करना ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सही नहीं होता है। मान्यता है कि जो लोग बार-बार अपने सिर को खुजाते हैं, उनका मंगल ग्रह प्रभावित होता है। अगर व्यक्ति का मंगल ग्रह प्रभावित होता है तो इससे उसके व्यवहार में परिवर्तन आने लगते हैं। वह छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने लगते हैं।
होठों को क्यों नहीं चबाना चाहिए?
अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग बैठे-बैठे अपने होठों के अंदरूनी हिस्से को काटने लगते हैं। लेकिन ऐसा करना उनको भारी भी पड़ सकता है, क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि होठों को चबाने से बुध ग्रह कमजोर होता है। जिन लोगों का बुध कमजोर होता है उन्हें जीवन में कभी भी मानसिक शांति नहीं मिलती है। वह किसी न किसी बात को लेकर चिंतित रहते ही हैं।
ये भी पढ़ें- वृंदावन के बांके बिहारी से भी खास है इस मंदिर की होली, 5 पॉइंट में जानें अहम जानकारियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
12 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
15 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines