Jyotish Shastra: आपने शुरू से ही पूर्वजों से सुनते आ रहे होंगे कि रात में नाखून नहीं काटने चाहिए या इस दिन नाखून नहीं काटने चाहिए। यहां तक दादा-दादी तो ये भी कहते हैं, कि सपने में खासकर नाखून नहीं काटने चाहिए। हालांकि ये थोड़ा सुनने में अजीब लगता है। लेकिन क्या आपको पता है ज्योतिष शास्त्र में भी नाखून काटने के नियम बताए हैं कि हमें किस दिन नाखून काटने चाहिए और किस दिन नाखून नहीं काटने चाहिए । तो आज इस खबर में नाखून काटने से संबंधित कुछ नियम जानेंगे। तो आइए विस्तार से जानते हैं।
इस दिन भूलकर न काटें नाखून
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जातकों को कभी भूलकर मंगलवार को नाखून नहीं काटने चाहिए। क्योंकि मंगलवार का दिन हनुमान जी महाराज की होती है। मान्यता है कि इस दिन नाखून काटने से आर्थिक परेशानी होती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और जीवन में कई तरह की परेशानियां भी आने लगती है।
यह भी पढ़ें- ग्रहण के दौरान खुले रहते हैं भारत के 3 मंदिरों के कपाट, रहस्य जानकर हो जाएंगे हैरान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कभी भी भूलकर शनिवार के दिन नाखून नहीं काटना चाहिए। ऐसा करना नुकसानदायक माना गया है, क्योंकि शनिवार का दिन शनिदेव महाराज की होती है। शनिवार के दिन नाखून काटने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। साथ ही जीवन में कई तरह की समस्याएं भी आने लगती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी जातक को रविवार के दिन भूलकर नाखून नहीं काटना चाहिए। मान्यता है कि रविवार का दिन सूर्य भगवान का होता है। मान्यता है कि जो जातक रविवार के दिन नाखून काटते हैं, उन्हें कारोबार में घाटा होने लगता है। साथ ही बने बनाए काम बिगड़ने लगता है।
किस दिन काटने चाहिए नाखून
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नाखून काटने का दिन सोमवार और शुक्रवार सबसे शुभ होता है। मान्यता है कि जो जातक इन दो दिनों में नाखून काटते हैं, उनके जीवन में कभी भी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं रहती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि में वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें- व्यक्ति को पल भर में कर देती है कंगाल 5 चीजें, आज ही घर से निकाल फेंके बाहर
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
20 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines