---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

3 राशियां रहें बेहद संभलकर, ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बन रहा है बेहद ‘खतरनाक योग’

Jwalamukhi Yoga: साल 2024 की ज्येष्ठ पूर्णिमा की पूजा और स्नान-दान के दिन यानी 22 जून को बेहद खतरनाक ज्वालामुखी योग का निर्माण हो रहा है। इस खतरनाक योग के असर से 3 राशियों पर प्रतिकूल असर होने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या नकारात्मक असर पड़ने की संभावना है?

---खबर नीचे जारी है---

Jwalamukhi Yoga: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल 2024 की ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत कल बृहस्पतिवार 21 जून को है, वहीं इसकी पूजा और स्नान-दान 22 जून किए जाएंगे। इस शुभ दिन को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा होती है। इस दिन उनकी पूजा-पाठ करने और स्नान-दान करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उचित विधि-विधान और पूरी श्रद्धा व निष्ठा से ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत करने से रुके और अटके हुए काम पूरे होते हैं।

ज्येष्ठ पूर्णिमा की रात को चांद अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है, जिसे हिन्दू धर्म में काफी शुभ माना गया है। लेकिन पंडितों और ज्योतिषियों के मुताबिक, इस विशेष दिन को एक बेहद खतरनाक योग बन रहा है, जिससे इस शुभ तिथि पर ग्रहण लग गया है। इसका नकारात्मक असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां इससे बेहद प्रभावित होंगी। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---खबर नीचे जारी है---

बन रहा है ये खतरनाक योग

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा की पूजा और स्नान-दान के दिन यानी 22 जून को ‘ज्वालामुखी योग’ का निर्माण हो रहा है। इस योग को ज्योतिष और मुहूर्त शास्त्र में बिल्कुल शुभ नहीं माना गया है। इस योग का आरम्भ 22 जून की सुबह 6 बजकर 37 मिनट पर होगा और इसका समापन शाम में 5 बजकर 54 मिनट पर होगा। इस दौरान भगवान की पूजा-पाठ के अलावा अन्य शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

इन राशियों पर होगा नकारात्मक असर

वृषभ राशि:

वृषभ राशि के जातकों के जीवन पर ज्वालामुखी योग का असर प्रतिकूल होने के योग बन रहे हैं। मानसिक अशांति और तनाव बढ़ सकता है। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। धन हानि के योग हैं, व्यर्थ में खर्च हो सकता है। स्टूडेंट्स के करियर में बाधाएं आ सकती हैं। मित्रों से मतभेद हो सकता है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। व्यापार में नुकसान बढ़ सकता है। शत्रुओं से परेशानी और भय होने की संभावना हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि:

इस राशि के जातकों के जीवन पर ज्वालामुखी योग का नकारात्मक असर करियर, नौकरी, व्यापार और स्वास्थ्य पर पड़ने के योग हैं। स्वाभाव में क्रोध और चिड़चिड़ापन का लेवल बढ़ सकता है। फिजूलखर्ची बढ़ने से धन हानि के योग है, जो आर्थिक संकट को जन्म दे सकता है। परिवार में कलह हो सकता है, आपसी संबंध में कटुता आने की संभावना है। यह अलगाव का कारण बन सकता है। पिता या गुरु से मतभेद पैदा होने योग हैं। व्यापार में घाटा बढ़ने से मन बेचैन रहेगा।

मकर राशि:

मकर राशि के जातकों के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बने ज्वालामुखी योग से बाधाएं और समस्याएं बढ़ेंगी। आपका मन काम के प्रति उदासीन रह सकता है। धन की आमद घटने से मन परेशान रहेगा। कारोबार में आपके विरोधी परेशानियां पैदा कर सकते हैं। स्टूडेंट्स जातकों का अपने टीचर से मतभेद हो सकता हैं। नौकरीपेशा जातकों की बॉस से अनबन हो सकती है, वेतनवृद्धि और यात्रा-भत्ता रूक सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं बढ़ने से परिवार में कलह का वातावरण बन सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: 5 तरीकों से करें शिवलिंग की पूजा, दूर होंगी जीवन की 5 बड़ी समस्याएं

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: रात में ठीक से नहीं सो पाएं, तो करें ये वास्तु उपाय, आएगी सुकून की नींद

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 20, 2024 09:03 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola