Jupiter Transit 2024: गुरु बृहस्पति को भाग्य और ज्ञान का कारक ग्रह कहा जाता है। जन्म कुंडली में गुरु के सही स्थान पर विराजमान होने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। हालांकि कुछ उपायों को नियमित रूप से करके गुरु को प्रबल किया जा सकता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्ञान के कारक ग्रह गुरु 22 सितंबर 2024 को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। रविवार को शाम में 07 बजकर 14 मिनट पर गुरु देव मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। 22 सितंबर 2024 के बाद 9 अक्टूबर 2024 को गुरु उल्टी चाल चलेंगे।
हालांकि इस बीच कई लोगों के जीवन में उथल-पुथल मचेगी। लेकिन आने वाले 27 दिन यानी 22 सितंबर 2024 तक 12 में से कुछ राशियों के लोग हर दुख-दर्द से दूर रहेंगे। उनके जीवन में चल रही परेशानियां खत्म हो जाएंगी। चलिए जानते हैं वो खुशकिस्मत तीन राशियां कौन-कौन सी हैं, जो आने वाले 27 दिन तक दोनों हाथ से पैसे बटोरेंगी।
मेष राशि
ज्ञान के कारक ग्रह गुरु का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए अशुभ की जगह शुभ रहेगा। कारोबारियों को मनचाही संपत्ति मिल सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों के बिजनेस में वृद्धि होगी। 27 दिनों के अंदर अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। जॉब कर रहे जातकों के कौशल में विकास होगा। इसके अलावा एक महीने के अंदर प्रमोशन का शुभ समाचार भी मिल सकता है। जीवनसाथी संग संबंध मजबूत होंगे। टीचर के सही मार्गदर्शन से स्टूडेंट जातकों को परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: जन्माष्टमी पर 12 राशियों की खत्म होगी हर परेशानी! पंडित सुरेश पांडेय से जानें मंत्रों का महत्व
मकर राशि
बिजनेसमैन को 22 सितंबर 2024 से पहले किसी एक कानूनी मामले में सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट जातकों की रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर को लेकर दिमाग में चल रहे सवालों के जवाब मिल जाएंगे। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों की लव लाइफ में स्थिरता आएगी। अविवाहित लोगों का रिश्ता 27 दिन के अंदर पक्का हो सकता है। माता-पिता संग मीन राशि के लोगों के संबंध मजबूत होंगे।
मीन राशि
गुरु गोचर का शुभ प्रभाव मीन राशि के लोगों के जीवन में देखने को मिलेगा। कारोबारियों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। बिजनेस का विस्तार होगा। इसके अलावा विदेश यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है। धन कमाने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों को नए प्रोजेक्ट वर्क में कामयाबी मिलेगी। स्टूडेंट जातकों को मनचाहे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। शादीशुदा लोगों की लव लाइफ में रोमांस बरकरार रहेगा।
ये भी पढ़ें- Samudrik Shastra: आपका भी मालामाल होना तय! यदि आपकी इन दो उंगलियों में है Gap
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
3 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
9 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines