Guru Gochar 2025: 14 मई 2025 की रात 11 बजकर 20 मिनट पर बृहस्पति (गुरु) ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति को शादी, खुशी, समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है, और इनको देवताओं का गुरु भी कहा जाता है। मिथुन राशि में बृहस्पति का यह गोचर कई राशि वालों के लिए शादी के शुभ मौके और वैवाहिक जीवन में अच्छे बदलाव लाएगा।
यह गोचर प्यार, रिश्तों और शादी के बंधन को मजबूत करने का बढ़िया माहौल बनाएगा। बृहस्पति का मिथुन में जाना सभी लोगों की कुंडली के अलग-अलग हिस्सों को प्रभावित करेगा। बृहस्पति की पांचवीं, सातवीं और नौवीं दृष्टि शुभ मानी जाती है। मिथुन में बृहस्पति का असर बातचीत, समझ और सोशल कनेक्शन्स को बढ़ाएगा। यह गोचर उन लोगों के लिए खास तौर पर अच्छा रहेगा जो लव मैरिज या सोशल सर्कल के जरिए शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि आपकी कुंडली, लग्न और ग्रहों की दशा के हिसाब से असर अलग-अलग हो सकता है।आइए जानते हैं कि मिथुन में गुरु का यह गोचर किन राशि वालों के लिए विवाह का योग बना सकता है।
मेष राशि
बृहस्पति आपके तीसरे भाव में जाएंगे। बृहस्पति की दृष्ट सातवें भाव (शादी), नौवें भाव (लक) और ग्यारहवें भाव (प्रॉफिट) पर होगी। मेष राशि वाले जो सिंगल हैं उनको फैमिली या सोशल सर्कल से शादी के रिश्ते मिल सकते हैं। लव रिलेशनशिप्स में प्रोग्रेस होगी। शादीशुदा लोगों को पार्टनर का सपोर्ट और प्यार मिलेगा।
उपाय : सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र 11 बार बोलें। लाल या ऑरेंज कपड़े पहनें।
सिंह राशि
बृहस्पति आपके ग्यारहवें भाव में जाएंगे। बृहस्पति की दृष्टि आपके सातवें, तीसरे और पांचवें भाव पर होगी। सिंह राशि वाले जो सिंगल हैं, उनके शादी के पूरे चांस बनेंगे। सोशल इवेंट्स में नए रिश्ते बन सकते हैं। शादीशुदा लोगों के रिश्तों में मिठास और समझ बढ़ेगी।
उपाय : सूर्य को लाल फूल अर्पित करें। ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करें। गोल्डन या लाल रंग के कपड़े पहनें।
मिथुन राशि
बृहस्पति आपकी राशि यानी पहले घर में आएंगे, जिससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और पर्सनैलिटी चमकेगी। बृहस्पति की दृष्टि पांचवें, सातवें और नौवें भाव पर होगी। मिथुन राशि वाले जो सिंगल हैं, उनके लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं। सोशल इवेंट्स या फैमिली फंक्शन्स में नए कनेक्शन्स बन सकते हैं। शादीशुदा लोगों की लाइफ में पार्टनर के साथ बॉन्डिंग और प्यार बढ़ेगा।
उपाय: गुरुवार को विष्णु भगवान की पूजा करें। ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। पीले कपड़े पहनें और केले के पेड़ की देखभाल करें।
तुला राशि
बृहस्पति आपके नौवें भाव (लक और आध्यात्म) में जाएंगे, जो प्यार और लक को बूस्ट करेगा। बृहस्पति की दृष्टि आपके पांचवें, पहले और तीसरे भाव पर होगी। तुला वालों के लिए लव मैरिज या अरेंज्ड मैरिज के चांस बनेंगे। फैमिली या फ्रेंड्स सर्कल से अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए रिश्ते में रोमांस और भरोसा बढ़ेगा।
उपाय : माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं। ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ मंत्र 21 बार बोलें। सफेद या पिंक कपड़े पहनें और चीनी दान करें।
कुंभ राशि
बृहस्पति आपके पांचवें भाव में जाएंगे, जो लव का भाव है। बृहस्पति की दृष्टि नौवें, ग्यारहवें और पहले भाव पर होगी। कुंभ राशि वालों को भी शादी के ऑफर मिल सकते हैं। लव रिलेशनशिप्स में स्टेबिलिटी आएगी और शादी की बात पक्की हो सकती है। शादीशुदा लोगों का पार्टनर के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा।
उपाय : गुरुवार को पीले फल (जैसे केला) दान करें। ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ मंत्र 11 बार जाप करें। नीले कपड़े पहनें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- मांगलिक लोगों को डेली करने चाहिए ये 5 काम, मिलेगा धन और मान-सम्मान
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
5 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
21 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines