Guru Gochar 2025: ज्योतिष में बृहस्पति को ज्ञान, समृद्धि और पॉजिटिव वाइब्स का प्रतीक माना जाता है। देवगुरु बृहस्पति 14 मई 2025 की रात 11 बजकर 20 मिनट पर वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मिथुन राशि में बृहस्पति का गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही खराब रहने वाला है। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं और गुरु के लिए इस राशि में प्रवेश कुछ राशि वालों के लिए समस्या का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं कि गुरु का मिथुन राशि में गोचर किन राशि वालों के लिए खराब रहने वाला है।
मेष राशि
गुरु का मिथुन में गोचर मेष राशि वालों के तीसरे भाव को इफेक्ट करेगा। यह साहस, कम्युनिकेशन, भाई-बहन और छोटी ट्रिप्स का भाव माना जाता है। इस दौरान आप मेहनत तो खूब करेंगे लेकिन रिजल्ट्स नहीं मिलेगा जैसी उम्मीद करेंगे। ऑफिस में प्रेजेंटेशन या दोस्तों के साथ चैट में मिसकम्युनिकेशन का रिस्क रहेगा, जिससे टेंशन बढ़ सकती है। भाई-बहनों या पड़ोसियों के साथ छोटी-मोटी तकरार हो सकती है, जैसे कि कोई पुराना मुद्दा फिर से उभर सकता है। ट्रैवल प्लान्स में प्रॉब्लम्स, जैसे फ्लाइट कैंसिल या ट्रैफिक जाम आपका मूड खराब कर सकते हैं। धैर्य रखना जरूरी है, क्योंकि जल्दबाजी में गलत डिसीजन हो सकते हैं। कम्युनिकेशन में क्लैरिटी रखें, खासकर ईमेल या मैसेज भेजते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखें। ट्रिप्स से पहले सभी डिटेल्स चेक करें और इमोशनल रिएक्शन्स से बचें।
कर्क राशि
गुरु का मिथुन राशि में गोचर कर्क राशि वालों के 12वें भाव में असर डालेगा। यह खर्च, नुकसान, एकांत और विदेश से जुड़ा भाव होता है। इस गोचर से फाइनेंशियल टेंशन बढ़ सकती है, क्योंकि अनप्लांड खर्चे, जैसे ऑनलाइन शॉपिंग या गैजेट्स पर खर्च, बजट को खराब कर सकते हैं। मानसिक स्ट्रेस और नींद की प्रॉब्लम्स परेशान कर सकती हैं, खासकर रात में ओवरथिंकिंग की वजह से ऐसी समस्या हो सकती है। विदेश में ट्रैवल या पढ़ाई के प्लान्स में डिले हो सकाता है या कागजी कार्रवाई से रुकावटें आ सकती हैं। रिश्तों में भी डिस्टेंस फील हो सकता है, क्योंकि आपको ज्यादा समय अकेले बिताने का मन करेगा। फाइनेंशियल डील्स में रिस्क से बचें और बड़े इनवेस्टमेंट्स अभी टाल दें। इमोशनल ड्रामे से दूर रहें और रोज 10 मिनट रिलैक्सेशन के लिए समय निकालें।
कन्या राशि
गुरु का मिथुन राशि में गोचर कन्या राशि वालों के 10वें भाव को प्रभावित करेगा। यह भाव करियर, सोशल स्टेटस और प्रोफेशनल ग्रोथ का है। इस दौरान वर्क प्लेस पर चैलेंजेस बढ़ सकते हैं। बॉस या कलीग्स के साथ आपको तनाव या मिसअंडरस्टैंडिंग का सामना करना पड़ सकता है। प्रोजेक्ट्स में डेडलाइन मिस होने या कम्युनिकेशन गैप की वजह से रिस्क रहेगा। प्रमोशन या जॉब चेंज की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। बिजनेस में जोखिम भरी डील्स से नुकसान हो सकता है। सोशल सर्कल में अपनी इमेज को लेकर आप सावधानी बरतें। गॉसिप और नेगेटिव बातें समस्या खड़ी कर सकती हैं। धैर्य के साथ काम करें। हर प्रोजेक्ट की डिटेल को क्रॉस चेक करें। ऑफिस पॉलिटिक्स या डिबेट्स से बचना है आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के 7वें भाव में गुरु के गोचर का असर होगा। गुरु इस राशि के स्वामी भी हैं। इस कारण इनकी टेंशन बढ़ सकती है। रिलेशनशिप में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आप कई बातों पर अपने लाइफ पार्टनर के साथ असहमत हो सकते हैं। आपकी लाइफ में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। अगर बातचीत में क्लैरिटी नहीं होगी तो ऐसा हो सकता है। बिजनेस पार्टनरशिप में ट्रस्ट इश्यू या डील कैंसिल होने का डर रह सकता है। हेल्थ में पाचन तंत्र या लिवर से जुड़ी समस्या आपको परेशान कर सकती है। इस दौरान अपने खानपान को दुरुस्त करें। रिश्तों में खुलकर बात करें। इमोशनल रिएक्शन्स से बचें। हेल्थ चेकअप को भूलकर भी इग्नोर न करें। बिजनेस डील्स में हर कागज को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
मीन राशि
गुरु का यह गोचर मीन राशि वालों के चौथे भाव पर असर डालेगा। यह भाव इमोशनल सुख और प्रॉपर्टी, घर व माता का है। इस दौरान फैमिली की टेंशन बढ़ सकती है। घर में नेगेटिव वाइब्स आ सकती हैं। माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको सता सकती हैं। इस कारण उनको रेगुलर चेकअप की आवश्यकता होगी। प्रॉपर्टी की डील में रुकावट आ सकती है। मेंटल स्ट्रेस बढ़ सकता है। इससे वर्कलाइफ में बैलेंस बिगड़ सकता है। फैमिली डिसकशन्स में आपको धैर्य रखना होगा। इसके साथ ही प्रॉपर्टी से जुड़े फैसलों को अभी टालना होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- इन 5 राशियों का मई में लगेगा जैकपॉट, राजा जैसे हो जाएंगे इनके ठाठ-बाट!
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
19 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines