20 अगस्त तक 5 राशियों को रहना होगा सावधान, नक्षत्र संचरण से बढ़ेंगी परेशानियां

Guru Brihaspati Gochar: साल 2024 में 13 जून को देवगुरु बृहस्पति ने अपनी चाल बदलते हुए रोहिणी नक्षत्र में गोचर किया था, जिसमें वह 20 अगस्त तक विराजमान रहेंगे। चलिए जानते हैं बृहस्पति के रोहिणी नक्षत्र में संचरण से किन-किन राशियों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Guru Brihaspati Gochar 2024

Guru Brihaspati Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करता है। हर एक ग्रह के चाल बदलने से 12 राशियों के जीवन में अच्छा और बुरा दोनों तरह का परिवर्तन होता है। इसके अलावा जब किसी एक राशि या नक्षत्र में कोई एक ग्रह लंबे समय तक संचरण करता है, तो उसका मिलाजुला प्रभाव भी सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है।

विज्ञापन

साल 2024 में मई माह में करीब 12 साल बाद गुरु देव ने अपनी चाल बदलते हुए वृषभ राशि में गोचर किया था। वृषभ राशि में देवगुरु बृहस्पति 13 मई 2025 तक विराजमान रहेंगे। हालांकि इस बीच बृहस्पति का कई बार नक्षत्र परिवर्तन जरूर होगा। 13 जून 2024 को देवगुरु बृहस्पति ने एक कदम आगे बढ़ते हुए रोहिणी नक्षत्र में गोचर किया है। जहां वह अगले मास 20 अगस्त तक रहेंगे। ऐसे में जुलाई और अगस्त माह में रोहिणी नक्षत्र में देवगुरु बृहस्पति के संचरण से कुछ राशियों के लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी। आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र की गणना की मदद से उन पांच राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए बृहस्पति का नक्षत्र संचरण शुभ नहीं रहेगा।

विज्ञापन

कुंभ राशि

नौकरीपेशा लोगों की बेवजह बॉस से बहस हो सकती है, जिसका नकारात्मक असर जॉब पर भी पड़ेगा। बिजनेसमैन को नीचा दिखाने के लिए उनके विरोधी जी-तोड़ मेहनत करेंगे, जिसके कारण मानसिक रूप से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। कुंभ राशि के लोगों के परिवारवालों के बीच बेवजह लड़ाई हो सकती है।

विज्ञापन

तुला राशि

कार्यस्थल पर तुला राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मी आपके काम में बाधा डालने का पूरा प्रयास करेंगे। शादीशुदा लोगों की पुरानी बातों को लेकर पार्टनर से लड़ाई हो सकती है।

मीन राशि

नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक काम में सफलता नहीं मिलेगी, जिसके कारण तनाव रहेगा। वाहन चलाते समय बिजनेसमैन थोड़ा ध्यान रखें और फोन पर बात करने से बचें, अन्यथा चोट लगने की संभावना है। कारोबारियों को पूरी मेहनत के बाद भी मुनाफा नहीं होगा, जिसके कारण थोड़ी चिंता रहेगी।

विज्ञापन

मकर राशि

शादीशुदा लोगों का मन विचलित रहेगा, जिसका नकारात्मक प्रभाव ऑफिस में काम पर भी पड़ेगा। सहकर्मियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कारोबारियों को बिजनेस पार्टनर के व्यर्थ के खर्चों के कारण मानसिक तनाव रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के लोग मां के खराब स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। छात्रों को स्कूल में टीचर की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेसमैन को इस समय किसी भी प्रकार के लेनदेन में सतर्क रहना होगा, अन्यथा कानूनी मामले में पड़ सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ