Jupiter Retrograde: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को विशेष महत्व दिया गया है। साथ ही गुरु ग्रह को शिक्षा, संतान, धार्मिक कार्य, संतान, बड़े भाई इत्यादि का कारक माना जाता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, इस वक्त गुरु ग्रह मेष राशि में विचरण कर रहे हैं और 4 सितंबर को गुरु इसी राशि में वक्री हो जाएंगे। ऐसे में गुरु वक्री होने से कुछ राशियों का भाग्योदय होगा। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन सी राशियां शामिल हैं।
मेष राशि
मेष राशि के लोग 4 सितंबर को गुरु के वक्री होने के बाद कार्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता हासिल करेंगे। इसके साथ ही शैक्षणिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए गुरु का वक्री होना अत्ंयत शुभ माना जा रहा है। इसके अलावा इस दौरान आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए गुरु का मेष राशि में व्रकी होना भाग्यवर्धक साबित होगा। इस दौरान निवेश से जबरदस्त आर्थिक लाभ होगा। अचानक धन लाभ से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इसके अलावा नौकरी और व्यापार में भी तरक्की के योग बनेंगे।
यह भी पढ़ें: घर की इस दिशा में लगा लें शनि से जुड़ा ये 1 पौधा, चमक उठेगी किस्मत; होगा अपार धन-लाभ
वृश्चिक राशि
गुरु के वक्री होने से वृश्चिक राशि वालों को बड़ा धन-लाभ होगा। नौकरी और बिजनेस के लिए यह समय वरदान के समान साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर अधिकारियों का साथ मिलेगा। जॉब में प्रमोशन का योग बनेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। अचानक आर्थिक लाभ का भी संकेत है।
धनु राशि
गुरु का यह गोचर धनु राशि वालों के जीवन खूब खुशियां और तरक्की लेकर आने वाला है। जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनकी इच्छा पूरी होगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर अधिकारी लोग अपने कार्यों से खुश रहेंगे, जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Shani Sade Sati: साल 2024 और 2025 में इन 4 राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती, अभी से हो जाएं सावधान!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines