Zodiac Signs: गुरु बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं, इसलिए वे देवगुरु भी कहलाते हैं। यह ग्रह ज्ञान, धर्म, न्याय, धन, वैवाहिक जीवन, संतान सुख और समाज सेवा से जुड़ा हुआ है। वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को सबसे शुभ ग्रह माना गया है। कुंडली में बृहस्पति की स्थिति व्यक्ति के जीवन को बहुत प्रभावित करती है। जो जातक को इतना धन और सुख-साधन देते हैं, जितना वे सोच भी नहीं पाते हैं। नवग्रहों में गुरु बृहस्पति को नीति, न्याय और मंत्रणा का कारक माना जाता है। वे पीला रंग, सोना, कोष, कानून, धर्म, ज्ञान, मंत्र, ब्राहमण और संस्कारों को नियंत्रित करते हैं।
गुरु बृहस्पति का ज्योतिष महत्व
वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को दो राशियों का स्वामित्व दिया गया है, ये राशियां हैं: धनु और मीन। कालपुरुष कुंडली में धनु 9वें भाव की राशि है, जो भाग्य का स्थान है। यही कारण है गुरु बृहस्पति सूर्य के बाद सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माने गए हैं, क्योंकि वे भाग्य के कारक ग्रह हैं। यह देखा गया है कि जिनको भाग्य का साथ नहीं मिलता है, वे जिंदगी भर हर चीज के लिए जद्दोजहद करते हैं और सदैव संघर्षशील रहते हैं। ज्योतिष नियमों के अनुसार, गुरु बृहस्पति कर्क राशि में उच्च और मकर राशि में नीच के होते हैं। साथ ही सप्ताह दिन 5वां दिन यानी बृहस्पतिवार देवगुरु को समर्पित है।
इन 4 राशियों पर गुरु रहते हैं खास मेहरबान
गुरु बृहस्पति की कृपा से व्यक्ति ज्ञानी, बुद्धिमान और विद्वान बनते हैं। वे शिक्षा और अध्ययन में रुचि बढ़ाते हैं। वे जीवन में समृद्धि और आर्थिक स्थिरता प्रदान करता है। वर्तमान में गुरु बृहस्पति वक्री हैं और वे 4 फरवरी, 2025 को मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे। यूं तो गुरु बृहस्पति की कृपा राशिमंडल की सभी 12 राशियों पर रहती है, लेकिन 4 राशियों के लोगों पर गुरु बृहस्पति खास मेहरबान रहते हैं और खूब सफलता और धन देते हैं।
ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!
कर्क राशि
राशिचक्र की चौथी राशि कर्क, चंद्रमा की राशि है, जिसमें गुरु बृहस्पति उच्च के होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के सिद्धांत के अनुसार, गुरु बृहस्पति इस राशि में सबसे अधिक शक्तिशाली होते हैं। जाहिर है कि इस राशि जातकों पर गुरु बृहस्पति हमेशा कृपा दृष्टि बरसाते हैं और इनको हर बार कठिन से कठिन मुश्किलों से निकाल लेते हैं। साल 2025 में इन राशियों के जातक अपार धन कमाने में सक्षम होंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में शुभ समाचार, जैसे विवाह या संतान की प्राप्ति होगी। निवेश लाभकारी सिद्ध होंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के व्यक्तियों में नेतृत्व, निर्भीकता और रचनात्मकता जैसे जन्मजात गुण होते हैं। इस राशि के स्वामी सूर्य हैं, जो लोगों को समाज के लीडरशिप क्वालिटी देते हैं, लेकिन इस क्वालिटी में नीति, न्याय और नैतिकता को बढ़ाने में गुरु बृहस्पति का सबसे अधिक योगदान होता है। इन गुणों के कारण व्यक्ति को विशेष प्रसिद्धि मिलती है। साल 2025 इस राशि के व्यक्ति अपार लोकप्रियता के साथ खूब धन अर्जित कर सकते हैं। शिक्षा और करियर में बड़ी उपलब्धियां मिलेंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में साझेदारी लाभकारी रहेगी।
धनु राशि
राशिचक्र की नौवीं राशि धनु राशि अग्नि तत्व से संबंधित होती है। इस राशि के जातक न्यायप्रिय, तार्किक, रचनात्मक और स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं, क्योंकि इस राशि के स्वामी स्वयं गुरु बृहस्पति हैं। इस राशि जातकों पर हमेशा गुरु बृहस्पति की कृपा बरसती है। साल 2025 में भी यह राशि गुरु की विशेष कृपा के अंतर्गत रहेगी। यह वर्ष इस राशि की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। विदेश यात्रा और उच्च शिक्षा के योग बनेंगे। अचल संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में खुशी और सामंजस्य बढ़ेगा।
मीन राशि
मीन राशिचक्र की अंतिम राशि है, जो जल तत्व से संबंधित है। इस राशि के स्वामी भी स्वयं गुरु बृहस्पति हैं। यही कारण है इस राशि के व्यक्ति रचनात्मक, कल्पनाशील और सहानुभूतिपूर्ण स्वाभाव के होते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देते हैं। साल 2025 गुरु का प्रभाव इस राशि के जातकों को भरपूर समृद्धि और आत्मिक शांति प्रदान करेगा। नौकरी में उन्नति और नए अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होंगी। आध्यात्मिक प्रगति होगी, जिससे मानसिक शांति और आत्मविश्वास मिलेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 hr agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines