---विज्ञापन---

ज्योतिष

Guru Ast 2025: इन 3 राशि वालों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, मिथुन में अस्त होंगे देवगुरु!

Guru Ast 2025: देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में गोचर के बाद अस्त हो जाएंगे। गुरु के अस्त होते ही कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। इससे इन राशि वालों के जीवन में धन और सौभाग्य आएगा।

Guru Ast 2025: बृहस्पति देव को देवताओं का गुरु माना जाता है। जब भी वे अपनी चाल में बदलाव करते हैं तो इसका असर सभी 12 राशि वालों पर पड़ता है। आगामी 12 जून को बृहस्पतिदेव मिथुन राशि में रहते हुए शाम 7 बजकर 56 मिनट पर अस्त हो जाएंगे। गुरु के अस्त होते ही कुछ राशि वालों के जीवन में अच्छे दिनों की शुरुआत हो जाएगी।

जब भी कोई ग्रह सूर्य के अत्यधिक पास आ जाता है तो वह अस्त हो जाता है। बृहस्पति ग्रह कुल 27 दिनों तक इसी राशि में अस्त रहेंगे। इसके बाद वे 9 जुलाई 2025 दिन बुधवार की सुबह 4 बजकर 44 मिनट पर मिथुन में ही उदय हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि गुरु ग्रह का अस्त होना किन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए गुरु लग्न भाव में अस्त होंगे। ये इस राशि वालों के सप्तम और दशम भाव के स्वामी होते हैं। इस कारण पुराने रुके हुए कार्य पूरे होंगे। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। हालांकि थोड़ी बहुत बाधाओं का सामना आपको करना पड़ सकता है। जो लोग बिजनेस करते हैं, उनको अपने पुराने क्लाइंट्स से अच्छा लाभ होने की उम्मीद है। इस राशि वालों को गुरु के अस्त होने के दौरान मानसिक और बौद्धिक लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि

इस राशि वालों के 9वें और 5वें भाव के स्वामी गुरु हैं। वहीं, जब ये मिथुन राशि में अस्त होंगे तो इसका प्रभाव 11वें भाव में ही पड़ेगा। गुरु के मिथुन राशि में अस्त होने से विदेश यात्रा के योग बनेंगे। इसके साथ ही नई चीजों को सीखने का भी आपको अवसर मिलेगा। रुके हुए कार्य बनेंगे। इसके साथ किस्मत का साथ भी आपको मिलेगा। आपको हायर एजुकेशन और स्प्रिचुअल लाइफ में प्रोग्रेस व ट्रैवल करने का भी मौका मिलेगा।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए गुरु ग्रह तीसरे और छठवें भाव के स्वामी हैं। इस राशि के नौवें भाव में गुरु का अस्त होगा। इससे आपको भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार और नौकरी में कई नए अवसर मिल सकते हैं। विदेश संबंधी कार्य सफल होंगे। यात्रा से लाभ होगा। इसके साथ ही आध्यात्मिक उन्नति के योग बनेंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 25, 2025 01:51 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola