---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

3 राशियों की पलटेगी किस्मत, ग्रहों के ‘ढाई दिन’ का महासंयोग बनाएगा मालामाल

Panchgrahi Yoga: जून 2024 में बहुत कम समय के लिए ग्रहों का एक ऐसा महासंयोग बन रहा है, जिसकी अवधि भले ही छोटी है, लेकिन इसका असर काफी दूरगामी हो सकता है। पांच ग्रहों के योग से बने इस युति से 3 राशियों के जातकों की किस्मत पलट सकती है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं और इन पर क्या असर होगा।

---विज्ञापन---

Panchgrahi Yoga: ग्रहों के राशि परिवर्तन से ऐसे-ऐसे योग और संयोग बनते हैं कि हैरत होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के किसी भी योग और युति, चाहे वह लंबे समय के लिए हो या फिर बहुत कम समय के लिए, का कमोबेश असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। जून 2024 में अल्प अवधि का एक योग बनने जा रहा है, जो वास्तव में एक महासंयोग है। ज्योतिषार्यों ने पंचाग के गहन अध्ययन से यह भी बताया है कि ग्रहों का यह योग बहुत दुर्लभ और प्रभावशाली है।

ग्रहों का ‘ढाई दिन का महासंयोग’

ग्रहों का यह महासंयोग सूर्य, गुरु, शुक्र, बुध और चंद्रमा की युति से 5 से 7 जून, 2024 को केवल ढाई दिन के लिए बनेगा। सनातन पंचांग के अनुसार, ऐसा योग 300 सालों के बाद बन रहा है। इससे पहले ऐसा महासंयोग 1724 में बना था। ज्योतिषार्यों के अनुसार, ग्रहों की इस युति से बने योग के अवधि भले ही छोटी है, लेकिन इसका असर बहुत शक्तिशाली और दूरगामी हो सकता है।

---विज्ञापन---

5 ग्रहों के महासंयोग का राशियों पर असर

वृषभ राशि:

केवल ढाई दिन के लिए बनने वाले 5 ग्रहों की युति का असर वृषभ राशि के जातकों के लिए भाग्योदय करने वाला सिद्ध हो सकता है। इन्हें हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। एक से अधिक स्रोत से धन आने से वित्तीय स्थति बहुत मजबूत हो जाएगी। धन के अभाव में जिन महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का अवसर नहीं मिल रहा था, वह इस छोटी-सी अवधि के योग के असर से हकीकत बन सकते हैं। करियर के सिलसिले में स्टूडेंट जातक विदेश जा सकते हैं।

कर्क राशि:

कर्क राशि के जातकों के लिए यह पंचग्रही महासंयोग बहुत अनुकूल सिद्ध हो सकता है। सभी ओर से शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है। धन की आमद में अप्रत्याशित बढ़ोतरी होगी। अपना मकान पाने का सपना पूरा होगा, नया मकान या फ्लैट खरीद सकते हैं। लाभदायक जगह पर नया दुकान लेने की इच्छा पूरी होगी। संतान को पढ़ने के लिए विदेश भेजने में सफलता प्राप्त होगी। अविवाहित व्यक्ति की अपने पसंद के साथी से शादी हो जाने की प्रबल संभावना है।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि:

5 से 7 जून, 2024 तक रहने वाला ढाई दिनी योग वृश्चिक राशि के लिए बहुत सकारात्मक और फलदायी साबित हो सकता है। स्टूडेंट्स के करियर में उछाल आने के योग हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है, विदेशी स्कॉलरशिप मिलने की संभावना है। नई फोर व्हील गाड़ी लेने का सपना पूरा हो जाएगा। नौकरीपेशा जातकों का मनचाही जगह पर तबादला होने से आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में सब सुखमय और मंगलमय होगा।

ये भी पढ़ें: जब महापाप कर बैठे सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा, भगवान शिव ने किया यह काम…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: किसी दवा से तेज असर करता है महामृत्युंजय मंत्र, जानें कब और कितनी बार करना चाहिए इसका जाप

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: May 27, 2024 06:03 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola