---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

जून में 7 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, कुंडली में बन रहा है मालव्य सहित 6 राजयोगों का अद्भुत संयोग

June 2024 Rashifal: जून माह में एक साथ 6 राजयोगों का अद्भुत संयोग बनने जा रहा है, जिससे 7 राशियों के जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव आने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, इन राजयोगों के शुभ प्रभाव से किन 7 राशियों के भाग्योदय होने की संभावना है?

---विज्ञापन---

June 2024 Rashifal: मई 2024 की तरह जून भी ग्रहों के योग-संयोग से अद्भुत रहने वाला है। कुंडली में एक साथ 6 राजयोगों का बनना काफी दुर्लभ होता है, लेकिन जून का महीना इसका गवाह बनेगा। इस महीने की कालपुरुष कुंडली में मालव्य राजयोग सहित रूचक, शुक्रादित्य, बुधादित्य, शश राजयोग और लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहे हैं। इन सभी राजयोगों का असर जीवन के हर क्षेत्र सहित 12 राशियों पर भी पड़ेगा, लेकिन 7 राशियां इससे सबसे अधिक लाभान्वित होंगी। आइए जानते हैं, किन 7 राशियों की तरक्की के रास्ते खुलने वाले हैं?

मालव्य सहित 6 राजयोगों का राशियों पर असर

मेष राशि:

मेष राशि के जातकों को धन प्राप्ति और आय के नए अवसरों के बनने के योग हैं। सरकारी नौकरी वाले आतक पदोन्नति के साथ बढ़े हुए वेतन से खुश हो जाएंगे। व्यापार में विस्तार होगा, प्रबल धन लाभ के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशी और सुख में अभिवृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होने से उत्साह और ऊर्जा में वृद्धि होगी।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि:

मिथुन राशि के जातकों को उनके कठिन परिश्रम का फल मिलेगा, कार्यक्षेत्र में सफलता पाने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस से जुड़े जातकों के नए व्यापारिक संबंध बनेंगे, जिससे लाभ में वृद्धि हो सकती है। अचानक धन प्राप्ति होने से आय में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में सुधार होने से रिश्ते मजबूत होंगे।

सिंह राशि:

सिंह राशि के जातकों को करियर में नए कौशल सीखने का अवसर मिलेगा। नौकरी में बदलाव के योग है, जो लाभकारी होगा। व्यापार में न केवल विस्तार होगा बल्कि लाभ के नए अवसरों की प्राप्ति भी हो सकती है। धन संचय की प्रवृत्ति भविष्य में निवेश करने के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। किसी पुराने रोगों से मुक्ति मिल सकती है।

---विज्ञापन---

तुला राशि:

तुला राशि की जातकों के लिए करियर में उनकी प्रतिभा की पहचान हो सकती है, पुरस्कार भी मिल सकते हैं। व्यापार में भागीदार के साथ मिल कर काम करने से लाभ में वृद्धि होने के योग हैं। धन प्राप्ति के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। परिवार के किसी बीमार बुजुर्ग के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा, जिससे आपकी चिंता में कमी आएगे।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि के स्टूडेंट जातकों के करियर में सकारात्मक उछाल आने के योग हैं, आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी, नौकरीपेशा जातकों के ट्रांसफर के साथ प्रमोशन हो सकता है, नए ग्राहकों की प्राप्ति से व्यापार के व्यापार में प्रगति के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी, मित्रों के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

---विज्ञापन---

मकर राशि:

मकर राशि के वैसे जातक जो शिक्षा से जुड़े हैं, उन्हें पुरस्कार और सम्मान प्राप्त होने के योग हैं, विदेश यात्रा के भी अवसर बन रहे हैं। व्यापार में मुनाफा बढ़ने के योग हैं, विदेश व्यापार में वृद्धि हो सकती है। कारोबारी यात्राओं से लाभ होगा। सपरिवार तीथ्यात्रा पर जाने की संभावना है। राजनीति से जुड़े जातकों की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवन में तनाव में कमी आएगी।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या आप भी घर में झाड़ू रखते हैं यहां? कभी दूर नहीं होगी रुपयों-पैसों की तंगी

---विज्ञापन---

मीन राशि: 

मीन राशि के जातकों को परिवार के बड़े-बुजुर्गों की सलाह लाभ होगा, कोई नया व्यापार या उद्यम शुरू होने के योग बन रहे हैं। धन की व्यवस्था घर परिवार और रिश्तेदारों से होने की परबा संभावना है। शिक्षण कार्य से जुड़े जातकों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी को ओर से हर काम में पूरा सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें: मोटापे के लिए जिम्मेदार हैं 2 ग्रह, वजन कम करने के लिए अपनाएं 5 ज्योतिषीय उपाय

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 22, 2024 09:06 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola