July Rashifal 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार आज 18 जुलाई 2023 (मंगलवार) से मलमास आरंभ हो गया है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इसी माह में शुक्र और मंगल के साथ बुध भी आ रहा है जो लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेगा। इसके अलावा भी कई अन्य शुभ योग बन रहे हैं जो सभी राशियों पर अपना शुभ-अशुभ प्रभाव डालेंगे। आचार्य अनुपम जौली से जानिए कि मलमास किन राशियों के लिए शुभ सिद्ध होने वाला है।
इन 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा मलमास (July Rashifal 2023)
मेष राशि (Mesh July Rashifal 2023)
जिन लोगों की राशि मेष है, उनके लिए मलमास शुभ समाचार लेकर आ रहा है। नौकरी परिवर्तन तथा आय वृद्धि के योग बन रहे हैं। किसी नए व्यापार की भी शुरूआत कर सकते हैं। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन हो सकता है।
यह भी पढ़ें: सिर्फ एक बार कर लें गणेशजी का ये उपाय, बुरी से बुरी किस्मत भी संवर जाएगी
वृषभ राशि (Vrishabh July Rashifal 2023)
वृषभ राशि वालों के लिए मलमास में बनने वाला लक्ष्मीनारायण योग भाग्यशाली रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कहीं से पैतृक संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है। गढ़ा धन मिलने के भी योग बन रहे हैं। अविवाहित युवाओं के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।
कन्या राशि (Kanya July Rashifal 2023)
ऐसे जातक जिनकी राशि कन्या है, उनके लिए मलमास जबरदस्त ऊर्जा, उत्साह और कॅरियर में ग्रोथ लेकर आ रहा है। अधिकारियों और कलीग्स के सहयोग के चलते कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे निभाना आपको सफलता की ऊंचाई पर ले जाएगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Dharma Karma: रामचरितमानस की यह चौपाई बदल देगी आपका भाग्य, ऐसे करें प्रयोग
तुला राशि (Tula July Rashifal 2023)
सूर्य और बुध की युति तुला राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाली है। कारोबार में तरक्की होगी, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इनकम के नए सोर्स बनेंगे, पुराने सपने पूरे होंगे। किसी अपने के सहयोग से कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है जो आपके लिए सफलता के नए दरवाजे खोलेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम होने के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि (Kumbh July Rashifal 2023)
जिनकी राशि कुंभ है, मलमास या अधिकमास उनके लिए राजयोग लेकर आ रहा है। यदि पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो निश्चित रूप से लाभ होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप कोई बड़ा कार्य सफलतापूर्व कर लेंगे। आपका आत्मबल और आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा जिसके चलते आप कठिन से कठिन कार्य भी बहुत आसानी से कर लेंगे।
यह भी पढ़ें: Totke for Money: इन उपायों को करते ही भरने लगेगी जेब, छप्पर फाड़ कर बरसेगा पैसा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
10 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines