Job Ke Liye Upay: धीरे-धीरे पूरा विश्व आर्थिक मंदी की चपेट में आ रहा है। दुनिया भर की दिग्गज कंपनियों में छंटनी का दौर चल रहा है। इनके अलावा भी हजारों-लाखों लोग अपनी नौकरी को चुके हैं। ऐसे लोगों के लिए ज्योतिष में कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अपनाकर आप बहुत जल्दी नई जॉब पा सकते हैं। इनमें से कुछ उपाय आपकी मौजूदा नौकरी में ही तरक्की की राह खोल सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
तुरंत नौकरी पाने के लिए ज्योतिष के उपाय (Job Ke Liye Upay)
हनुमानजी से लें आशीर्वाद (Hanumanji ki Puja)
यदि लंबे समय से बेरोजगार हैं और जल्दी से जल्दी नौकरी पाना चाहते हैं तो हनुमानजी का यह उपाय करें। आपको अपने शहर या आस-पास के क्षेत्र में कोई ऐसा हनुमान मंदिर ढूंढना है जो सुनसान हों। अथवा जिस मंदिर में हनुमानजी की मूर्ति तो हो परन्तु लोग पूजा न करते हों। मंगलवार के दिन वहां पर जाएं, मंदिर की साफ-सफाई करें। सफाई के बाद हनुमानजी की प्रतिमा को चोला चढ़ाएं। उन्हें देसी घी का दीपक, धूप बत्ती, पुष्प, माला अर्पित करें। बजरंग बली को पान चढ़ाएं तथा देसी घी से बने चूरमे का भोग लगाएं।
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: आज पूरे दिन में कभी भी एक बार पढ़ें लक्ष्मी जी का यह मंत्र, पैसा बरसने लगेगा
पूजा के बाद वहीं मंदिर में बैठकर 7 बार हनुमानचालिसा का पाठ करें। अगले दिन यानि बुधवार से नियमित रूप से वहां जाएं और मंदिर की साफ-सफाई कर हनुमानजी की पूजा कर हनुमानचालिसा पढ़ें। नौकरी मिलने तक इस उपाय को करते रहें। इस उपाय से जल्दी ही नौकरी बनने के योग बन जाते हैं। नौकरी मिलने के बाद वहां पर सुंदरकांड का पाठ करवाएं।
मां काली को चढ़ाएं चावल (Job Ke Upay)
ज्योतिष में नौकरी पाने के लिए एक उपाय मां काली का भी बताया गया है। महीने के प्रथम सोमवार को सफेद रंग के बिना सिले कपड़े में काले चावल बांधें। ध्यान रखें कि एक भी चावल टूटा हुआ नहीं होना चाहिए। अब इस पोटली को मां काली के मंदिर में जाकर उन्हें चढ़ा दें। इस उपाय से तुरंत ही नौकरी के योग बनते हैं।
यह भी पढ़ेंः Akhurath Sankashti Chaturthi: 11 दिसं. को गणेशजी को चढ़ाएं पान का पत्ता, होगा चमत्कार
मौजूदा नौकरी में तरक्की पाने के लिए
अगर आपके पास नौकरी है लेकिन उससे आप खुश नहीं है तो यह उपाय कर सकते हैं। इस उपाय में आपको सात अलग-अलग अनाजों को बराबर मात्रा में लेकर एक साथ मिलाना है। अब इस अनाज से रोजाना एक मुट्ठी ले जाकर कबूतरों व अन्य पक्षियों को चुगने के लिए डाल दें। इसके बाद मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन करें। इससे बहुत जल्द जॉब में इंक्रीमेंट होगा और कलीग्स तथा अधिकारी भी आपका सम्मान करेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
9 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
10 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
12 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines