Jadatva Yog 2026: 22 अगस्त से एक्टिव होगा बुध-केतु का 'जड़त्व योग', इन 4 राशियों पर दिखेगा नेगेटिव असर

Jadatva Yog 2026: 22 अगस्त से बुध-केतु की युति से जड़त्व योग बनेगा, जिसका असर राशियों पर व्यापक पड़ेगा. लेकिन इस योग में 4 राशियों के जातकों को फैसले, करियर और रिश्तों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

Jadatva-Yog

22 अगस्त से बुध-केतु का जड़त्व योग बनेगा, जिससे 4 राशियों पर नेगेटिव असर हो सकता है। (फोटो क्रेडिट: AI | News24)

Jadatva Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल यानी ‘गोचर’ हमेशा से महत्वपूर्ण रहे हैं. गोचर के दौरान कई बार ग्रहों की स्थिति ऐसी बनती है, जो व्यक्ति को ऊंचाइयों पर पहुंचा देती है. वहीं, कई बार अचानक ऐसे योग बन जाते हैं, जो जीवन की रफ्तार को धीमा कर सकते हैं. 22 अगस्त, 2026 से ऐसा ही एक संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिष में ‘जड़त्व योग’ कहा जा रहा है. यह योग बुध और केतु के मिलन से बनने जा रहा है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 अगस्त की शाम में 7 बजकर 33 मिनट बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे उनकी युति वहां पहले से बैठे छाया ग्रह केतु से होगी और जड़त्व योग का निर्माण होगा. कुंडली में इस योग को बेहद नेगेटिव माना गया है और इसके असर को देखते हुए इसे ‘मतिभ्रम योग’ भी कह दिया गया है.

विज्ञापन

जड़त्व योग 2026 का राशियों पर असर

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, बुध बुद्धि, तर्क और वाणी के कारक और स्वामी ग्रह हैं. वहीं, केतु आध्यात्मिकता, रहस्य, एडवांस स्टडी, तकनीकी विकास के साथ-साथ भटकाव के कारक ग्रह हैं. ज्योतिष शास्त्र की पुस्तकों, जैसे फलदीपिका, उत्तर कालामृत, बृहज्जातकम् आदि में वर्णित ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, जब ये दोनों ग्रह यानी बुध और केतु एक साथ आते हैं, तो इंसान की सोचने-समझने की शक्ति पर इसका गहरा असर पड़ता है. ऐसा लगता है, मानो दिमाग पर कोहरे की चादर छा गए हों. फैसले लेने में भूल होती है. सही-गलत का भेद करना मुश्किल हो जाता है. यह साल 2026 की सबसे महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटनाओं में से एक है. यूं यह योग सभी राशियों पर व्यापक पर असर डालेगा, लेकिन 4 राशियों को इस दौरान विशेष अलर्ट रहने की जरूरत है. आइए जानते हैं, 22 अगस्त से बनने वाला यह दुर्लभ लेकिन अशुभ योग किन राशियों के लिए मुसीबत बन सकता है?

विज्ञापन

जड़त्व योग: वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए जड़त्व योग घर और मानसिक शांति से जुड़े मामलों में उलझन बढ़ा सकता है. प्रॉपर्टी या घर बदलने की प्लानिंग है तो जल्दबाजी न करें. करियर में वर्क प्लेस पर छोटी बात भी तनाव दे सकती है. बिजनेस में पार्टनरशिप से जुड़ा फैसला सोच-समझकर लें. पैसों में अचानक घरेलू खर्च बढ़ सकता है. लव रिलेशनशिप में आपकी चुप्पी गलत समझी जा सकती है. फैमिली में किसी पुराने मुद्दे पर बहस से बचें. मेडिटेशन और पर्याप्त नींद आपके लिए फायदेमंद रहेगी.

विज्ञापन

जड़त्व योग: कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए यह योग धन और वाणी से जुड़े मामलों में सावधानी मांगता है. बिना सोचे कोई कमेंट करना रिश्तों में दूरी बढ़ा सकता है. जॉब में ईमेल, डॉक्यूमेंट या पेमेंट से जुड़ी गलती परेशानी दे सकती है. बिजनेस में पैसों का लेन-देन लिखित रिकॉर्ड के साथ करें. अचानक खर्च बजट बिगाड़ सकता है. लव रिलेशनशिप में शक को जगह न दें. फैमिली की किसी जिम्मेदारी का बोझ महसूस हो सकता है. स्टूडेंट्स को पढ़ाई के दौरान डिस्ट्रैक्शन से बचना होगा.

विज्ञापन

जड़त्व योग: सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए बुध और केतु की युति सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्तर पर असर डाल सकती है. फैसलों में कन्फ्यूजन बढ़े तो तुरंत कोई बड़ा कदम न उठाएं. करियर में अपनी बात रखते समय शब्दों का खास ध्यान रखें. जॉब बदलने या नई डील साइन करने से पहले सभी शर्तें पढ़ें. बिजनेस में ओवरकॉन्फिडेंस नुकसान करा सकता है. लव रिलेशनशिप में ईगो क्लैश से बचना जरूरी होगा. सेहत में तनाव, नींद और सिरदर्द जैसी छोटी परेशानियों को नजरअंदाज न करें. रोज कुछ समय शांत जगह पर बिताना बेहतर रहेगा.

जड़त्व योग: कुंभ राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए जड़त्व योग रिश्तों और पार्टनरशिप से जुड़े मामलों में परीक्षा ले सकता है. लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी बन सकती है. बिजनेस पार्टनर के साथ पैसों या फैसलों को लेकर मतभेद संभव है. करियर में किसी दूसरे की बात पर आंख बंद करके भरोसा न करें. निवेश से पहले जानकारी पूरी करें. लव बर्ड्स को कम्युनिकेशन गैप से बचना होगा. फैमिली में किसी करीबी की सलाह काम आ सकती है. स्टूडेंट्स को सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ