India vs Pakistan T20 Asia Cup 2025: टी20 एशिया कप 2025 का रोमांचक मुकाबला 14 सितंबर दिन रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है. यह मैच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच ने दर्शकों के दिल की धड़कन को दोगुना बढ़ा दिया है. दोनों देशों की फैंस चाहते हैं कि उनकी टीम की ही जीत हो. हालांकि ग्रहों की चाल कुछ और ही कह रही है.
इस मैच को लेकर कुछ ज्योतिष के जानकारों ने भी भविष्यवाणियां की हैं. अगर उनकी मानें तो भारत की जीत में गुरु ग्रह का विशेष योगदान रहा है. इसके पहले भी एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की बीच कुल 19 मुकाबले हो चुके हैं. इनमें भारत ने करीब 10 बार जीत दर्ज की है. वहीं, 6 पाकिस्तान मात्र 6 बार ही आगे रहा है. तीन मुकाबले मौसम संबंधी परेशानियों के चलते रद्द हो गए थे.
अतिचारी अवस्था में हैं गुरु
ज्योतिष के अनुसार साल 1983 के विश्वकप में जब भारत ने जीत दर्ज की थी तब गुरु ग्रह मंगल की राशि में थे. वहीं, इस बार गुरु ग्रह बुध की राशि मिथुन में विराजमान हैं और अभी पुनर्वसु नक्षत्र में हैं. इसके साथ ही गुरु अतिचारी अवस्था में हैं, जिसे शुभ नहीं माना जाता है. वहीं, न्यायाधीश शनि भी इस बार गुरु ग्रह की राशि मीन में व्रकी अवस्था में हैं. इससे साफ होता है कि भारत को जीत के लिए ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता होगी.
बन रहा है गजकेसरी योग
मैच के दिन गजकेसरी योग का भी निर्माण हो रहा है. इस दौरान मिथुन राशि में ही गुरु और चंद्रमा हैं. यह योग सफलता, स्थिरता और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है. इससे भारत की टीम को मानसिक मजबूती के साथ ही संतुलन भी मिलेगा.
मंगल की स्थिति भी है खास
अगर मंगल की स्थिति पर नजर डालें तो वह शुक्र की राशि तुला के साथ ही चित्रा नक्षत्र में विराजमान हैं. इससे मैदान में खिलाड़ियों के अंदर उत्साह और आक्रामकता भी देखने को मिल सकती है. शुरुआती ओवर्स में दोनों देशों के गेंदबाज और बल्लेबाज जोश से लबरेज नजर आएंगे.
भारत को मिल सकता है ग्रहों का साथ
ज्योतिष के अनुसार मुकाबला सामान्य रहेगा. इस दौरान भारत को ग्रहों का साथ मिलेगा. भारत की जीत लगभग तय है.
https://x.com/astrosumitbajaj/status/1957268965811478849?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1957268965811478849%7Ctwgr%5E681d2168206024f7a0b5ed3a7989cd6371ed41a9%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.boldsky.com%2Fastrology%2Findia-vs-pakistan-asia-cup-2025-astrology-prediction-who-will-win-on-sep14-aaj-ka-match-kaun-jeetega-050113.html
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के जानकारों की पोस्ट पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines