India vs New Zealand Semi Final in World Cup 2023: न्यूजीलैंड को हराकर भारत फाइनल में अपनी जगह बना ली है। आज के मुकाबले से पहले ही News 24 की भविष्यवाणी थी कि भारत अगर 300 से अधिक रन बनता है तो फिर वह जीत सुनिश्चित कर लेगा, हुआ भी ठीक वैसा ही। दोस्तों जीवन एक अबूझ पहेली है। हमारे छोटे से जीवन में कई बार ऐसे चमत्कार होते हैं जब हम भरोसा करने लगते हैं कि हां ईश्वर है, भाग्य है और चमत्कार भी है। कहते हैं दुआओं में बहुत असर होता है। जी हां दोस्तों मैं आज बात कर रहा हूं बहु प्रतिक्षित सेमीफाइनल मुकाबले भारत और न्यूजीलैंड के बीच जो आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला है। वैसे तो भारत 2015 में 2019 में भी सेमीफाइनल में पहुंचा था। इन दोनों ही सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली एक रन बनाकर आउट हुए थे। लेकिन इस समय विराट कोहली के सितारे बुलंदी पर हैं और उनकी कुंडली का यह स्वर्णिम समय चल रहा है।
आज का मैच विराट कोहली की बल्लेबाजी पर कम से कम 80% जीत की ओर निर्भर करेगा। वैसे भी शनि देव भारत के पक्ष में तो हैं ही। परंतु अगर हम न्यूजीलैंड के परिपेक्ष से देखें तो आज तक न्यूजीलैंड ने एक भी वर्ल्ड कप नहीं जीता है। न्यूजीलैंड की टीम वास्तव में जुझारू टीम है। अर्थात हम कह सकते हैं कि यहां आइंस्टीन का सापेक्षता का सिद्धांत लागू होता है। इसका मतलब यह है कि हम बहुत अच्छे हैं लेकिन दूसरा हमसे भी और अच्छा हो सकता है। मतलब साफ है कि आज भारतीय टीम को 150 करोड़ देशवासियों की दुआओं की जरूरत है। यह पक्का है कि अगर आज भारत मैच जीतता है तो वह फाइनल अवश्य जीतेगा और वर्ल्ड कप जीतकर लायेगा।
आइए बात करते हैं ज्योतिष विश्लेषण में संभावनाओं की
1. आज भारत टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करें तो बहुत अच्छा रहेगा। इस अवस्था में न्यूजीलैंड की टीम 250 से लेकर के 290 रन के बीच में सिमट जाएगी। आज के मैच में बॉलिंग को लेकर जसप्रीत बुमराह बहुत अच्छा रोल निभाएंगे।
2. जब भारत दूसरी पारी में बल्लेबाजी को उतरेगा तो भारतीय टीम यह लक्ष्य 49ओवर से पहले प्राप्त कर लेगी। जरूरी केवल यह है कि आज विराट कोहली का शतक होना चाहिए। सचिन तेंदुलकर को भी आज बहुत अच्छा लगेगा कि वह विराट कोहली को उनका रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बधाई देंगे और उनको आशीर्वाद देंगे।
यह भी पढ़ें- तुलसी विवाह पर अमृत सिद्धि योग समेत बन रहे हैं ये 3 अद्भुत संयोग, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा!
3. अगर किसी वजह से भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती है और भारतीय टीम का स्कोर 300 से ऊपर रहता है तो वह मैच अवश्य जीतेंगे। लेकिन भारतीय टीम 300 से नीचे का स्कोर बनाती है तो मैच जीतना बड़ा मुश्किल हो जाएगा।
दोस्तों बड़ी पुरानी कहावत है जहां दवा काम नहीं करती वहां दुआ काम करती है।इसलिए हम सभी भारतीय टीम के लिए दुआएं करें। मैं अपनी और न्यूज़ 24 चैनल की ओर से भारत व न्यूजीलैंड की टीम को शुभकामनाएं देता हूं।
आइये आज के इस मैच व सभी ऐतिहासिक क्षण के हम सभी साक्षी बने। वैसे भी मैं विराट कोहली की कुंडली बना चुका हूँ और कह सकता हूं कि यह इंसान एक ऐसा रिकॉर्ड बनाएगा जिसको सदियों तक याद रखा जाए। दोनों ही टीमों को बहुत-बहुत आशीर्वाद व शुभकामनाएं।
यह भी पढ़ें- भाई दूज पर 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, कारोबार में होगा धन का गजब मुनाफा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
10 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
16 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines