Ind Vs Pak World Cup 2023 Prediction: कहते हैं जब हम कोई कार्य करते हैं और उसमें सफल होता है तो उसमें केवल हमारे ही प्रयास नहीं होते उसमें बड़ों का आशीर्वाद जिस भूमि पर हम पहले बड़े उसका आशीर्वाद और सबसे अच्छी बात है कि देवों का आशीर्वाद शामिल होता है। जी हां दोस्तों मैं बात कर रहा हूं भारत भूमि की जहां भगवान को भी अवतार के रूप में आकर के इस धरती पर रहने का अवसर मिला। कहते हैं भारत त्योहारों का देश है। अभी पितृ पक्ष चल रहा है और 14 अक्टूबर को पितृपक्ष का अंतिम दिन यानी इसको अमावस्या है सर्व पितृ अमावस्या बोलते हैं।
14 अक्टूबर 2023 को अर्थात दिन शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच बहुचर्चित बहुप्रतीक्षित मुकाबला होने वाला है। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारत का शनि बहुत अच्छा है और नरेंद्र मोदी जी का भी शनि बहुत अच्छा है अमावस्या भी शनिवार को ही हैँ। इसका मतलब भारत की जीत पक्की है।
खिलाड़ियों के लिए पितरों का आशीर्वाद होगा जरूरी
एक छोटी सी कहानी से मैं आपको समझाने का प्रयास करता हूं। जैसा कि हम सभी जानते हैं औरंगजेब ने अपने पिता शाहजहां को बंदी बना दिया था और उनको खाने के लिए बहुत थोड़ा अन्न व पीने के लिए बहुत थोड़ा पानी दिया जाता था। शाहजहां ने पहरेदारों से कहा कि महाराज औरंगजेब से बोलो कि मुझे थोड़ा सा पानी ज्यादा दे दिया करें क्योंकि मुझे गर्मी के दिनों में प्यास ज्यादा लगती है। औरंगजेब ने कहा कि उस बूढ़े को बोलो कि इतना ही पानी मिलेगा। तब शाहजहाँ ने कहा बेटा इस भारत की भूमि को ना मैं समझ पाया ना तू समझ पाया।
धन्य है भारत के लोग जो अपने पितरों को भी अपने दादा परदादा के रूप में पितृ पक्ष में खाने के लिए खाना व पीने को जल रखते हैं और एक तू है, जो अपने बूढ़े बाप को जीते जी तरसा रहा है। तो दोस्तों आप समझ सकते हैं कि भारत के लोगों को पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। कल 14 अक्टूबर को सभी भारतीय टीम के खिलाड़ी अपने पितरों का आशीर्वाद लेकर के मैच में खेले और समस्त भारत को एक सुखद अनुभूति का अहसास हो।
वैसे तो हार जीत खेल का हिस्सा हैँ। परंतु एक ज्योतिषी होने के नाते मेरा कर्तव्य है कि जो कुछ मेरा छोटा-मोटा ज्ञान है मैं उसको आपसे साझा कर सकें। आईए जानते हैं कि ज्योतिष किस तरह से इस खेल का विश्लेषण करता है।
भारत-पाक मैच की कुंडली का विश्लेषण
1. 14 अक्टूबर यानी आज बृहस्पति व राहु मंगल के घर में बैठते हैं यानी मेष राशि में बैठते है। व गोचर का शनि अपने ही घर में विराजमान है। वैसे तो मंगल अस्त है। परंतु बृहस्पति राहु व शनि भारत की जीत को प्रशस्त करते हैं। मोदी जी के नाम पर यह स्टेडियम है जहां मैच होना है और खुद मोदी जी का भी शनि बहुत अच्छा है। अर्थात जीत भारत की ही होगी।
2. यह मैच दोनों टीमों के बीच बहुत रोमांचक होने वाला है वह यह मैच 47 ओवर के बाद तक भी खेला जाएगा। अर्थात इस मैच का फैसला जब दूसरी टीम खेलेगी तो 47 ओवर के बाद होगा इसका मतलब रोमांच भरपूर होगा।
3. आज के मैच में कम से कम दो खिलाड़ी शतक लगाएंगे।
4. भारत अगर पहले बल्लेबाजी करता है, तो टीम का स्कोर 300 के पार होगा। दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम 280 रन से पहले पहले से पहले सिमट जाएगी।
5. भारत अगर बाद में बल्लेबाजी करता है तो यह मैच 47 ओवर के बाद तक जाएगा और मैच भारत ही जीतेगा।
आई दोस्तों चलते-चलते दोनों ही टीमों को शुभकामनाएं व पाकिस्तान के आवाम को अपने खेल के जज्बे को बनाये रखने के लिए शुभकामनाएं।
यह भी पढ़ें- भारत-अफगानिस्तान मैच का नतीजा पहले से था सामने, न्यूज 24 ने की सटीक भविष्यवाणी
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
6 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
12 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines