हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseIND vs BAN: ‘न्यूज24’ पर भारत-बांग्लादेश मैच को लेकर की गई भविष्यवाणी एक बार फिर हुई सच, भारत को मिली बड़ी जीत

IND vs BAN Match Kundli
विज्ञापन

IND vs BAN Match Kundli: भारत और बांग्लादेश के बीच हुए आज के दिलचस्प मुकाबले में भारत ने एक बार फिर बड़ी जीत हासिल की है। वर्ल्ड कप के हमारे मैच कुंडली विश्लेष का यह दूसरा अवसर था। मैच की कुंडली विश्लेष के लिए हमने ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा जी से खास बातचीत की और उनसे इस मैच के भविष्यवाणी के बारे में जाना। जिसे हमने अपने सुधि पाठकों के लिए मैच शुरू होने से पहले ही उपलब्ध करा दिया था। बता दें कि एक भार फिर मैच को लेकर News24 की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई है। इस मैच के प्रडिक्शन में ज्योतिषाचार्य ने पहले ही बता दिया था कि भारत इस मैच को अधिकतम 6 विकेट खोकर जीत लेगा। हुआ भी बिल्कुव वैसा ही। भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ने अपना शतक जड़ा और भारत को आसानी से जीत दिला दी।

 

 

भारतवर्ष एक ऐसा देश है जहां ज्योतिष को माना जाता है और पूजा भी जाता है। भारत में चाहे इसरो हो या अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा हो सभी जगह ज्योतिष को माना जाता है और किसी भी सैटेलाइट को छोड़ने से पहले ज्योतिष का सहारा भी वह लेकर के रखते हैं। अर्थात ज्योतिष एक दिशा ज्ञान के लिए जरूरी है वैसे तो हम कर्म करते ही हैं संस्कार हमारे होते ही हैं। एक कहावत भी है कि संघर्ष किए बगैर कोई महान नहीं होता जब तक ना चोट पड़े पत्थर पर तो वह भी भगवान नहीं होता।

विज्ञापन

 

दोस्तों आपको जान करके खुशी होगी कि विराट कोहली एक ऐसे प्लेयर हैं जिनकी वजह से क्रिकेट को ओलंपिक में खेलने का दर्जा मिला है। विराट कोहली व टीम इंडिया को अनेकानेक शुभकामनायें। प्रिय पाठकों किसी भी कार्य की सफलता के लिए तीन चीज जरूरी है। पहले परिश्रम, दूसरा संस्कार और तीसरा भाग्य। आज हम बात करेंगे 19 अक्टूबर को भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच के बारे में। सुधि पाठकों, जैसा कि हम जानते ही हैं कि टीम इंडिया इस समय अपनी अच्छी फार्म में है, अच्छी मेहनत कर रहे हैं सभी लोग। देश की जनता का समर्थन इन्हें प्राप्त है।
सबसे बड़ी बात यह है कि भारत का शनि बहुत अच्छा है और यह मैच भारत में ही खेले जा रहे हैं। टीम इंडिया को भी शनि देव ही संचालित कर रहे हैं। आइए 19 अक्टूबर के होने वाले मैच के विषय में कुछ ज्योतिष तथ्य जानते हैं।

यह भी पढ़ें: शनि देव चंद दिनों बाद 5 राशियों के लिए खोलेंगे सौभाग्य का पिटारा! धन-दौलत में होगी दिन-रात वृद्धि

विज्ञापन

1. आज अगर इंडिया टॉस जीत करके पहले बल्लेबाजी करता है तो जरूरी है कि वह 300 रन से ज्यादा का आंकड़ा अवश्य पर करेंगे। टीम इंडिया का कोई एक प्लेयर शतक अवश्य बनाएगा। मैच काफी रोमांचक होगा और इस मैच को जीतने के लिए एक अच्छे रोमांचक मैच का लुत्फ़ उठाएंगे।2. बांग्लादेश दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए भारत से 15 से ज्यादा रनों के अंतर से हारेगी।
3. अगर बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करता है तो उसके रनों का आंकड़ा 300 को पार नहीं कर पाएगा। इस स्थिति में भारतीय टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए अधिकतम 6 विकेट खोकर यह मैच जीत लेगी।

कुल मिलाकर एक कांटे के टक्कर होने की पूरी पूरी उम्मीद है। चलते-चलते टीम इंडिया व बांग्लादेश को आज के मैच की बहुत-बहुत बधाइयां।

विज्ञापन
  • ज्योतिषार्य डॉ. संजीव शर्मा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola