Importance of Feng Shui: फेंगशुई एक प्राचीन विज्ञान है जो घर या कार्यस्थल में सकारात्मक उर्जा को बढ़ावा देने के उपाय बताता है। फेंगशुई के अनुसार मछली के जोड़े के प्रतीक चिन्ह को घर में लटकाने से घर के सदस्यों के ऊपर आने वाली विपत्तियां टलती हैं। एवं घर में धन-संपत्ति के आगमन में निरंतरता बनी रहती है। यह लोगों को उनके जीवन में ऊर्जा, स्वास्थ्य, और संबंधों में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करता है। जिन परिवारों में अकारण तनातनी या क्लेश रहता है, वहां पर अगर बृहस्पतिवार के दिन धातु की सुनहरी मछलियों के जोड़ों का प्रतीक चिन्ह पूर्व-उत्तर दिशा जिसे ईशान कोण कहते हैं, उसमें लटकाया जाए, तो परिवार के सदस्यों में सहनशक्ति में वृद्धि होती है, पारिवारिक झगड़े समाप्त होने लगते हैं।
सुख-समृद्धि का प्रतीक
वातावरण में पर्याप्त शांति के लिए मछली के प्रतीक चिन्हों का प्रयोग किया जाता है। मछली अपार सम्पति का सूचक होने के कारण इसके प्रतीक चिन्ह को अनादिकाल से सुख-समृद्धि के प्रतीक के रूप में अंकित किया जाता है। जिससे घर की संतुलन, सुख-शांति और समृद्धि को बढ़ावा मिलता है। वास्तु के अनुसार फेंगशुई जीवन में संतुलन और सकारात्मकता आती है और नकारात्मक दूर होता है। मछलियों के जोड़े का प्रतीक चिन्ह एक ऐसा ही उपाय है जिसे फेंगशुई में शुभ माना जाता है। ज्योतिष में मछलियों को शुभ और धन का प्रतीक माना गया है। इसका संबंध भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार से भी है, जिस वजह से इसके प्रयोग से धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
धन- सम्पदा के योग बनाता
धन और मछली का जोड़ा धन लक्ष्मी जल की तरह चलायमान है, शास्त्रों में लक्ष्मी को चंचला कहा गया है। मछली जल से जुड़ी होने के कारण एवं भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार का स्वरूप होने के कारण धन सम्पति को शीघ्र आकर्षित करती है। मछली का जोड़ा रूके या स्थगित कार्य को पानी के बहाव की तरह पूर्ण करने लगता है। मछली का जीवन जल से है।
व्यापार- कारोबार में वृद्दि बढ़ाता
मछली के जोड़े को घर, दुकान, कार्यालय में वायु तत्व, हवा में लटकाने से वायु तत्व के माध्यम से जल तत्व से संबंधित शांति, उस जगह की उर्जा में प्रवाहित होने लगती है, जिससे वातावरण निरन्तर प्रगतिशील बना रहता है। हिन्दु धर्मशास्त्रों में वर्णित है कि भगवान नारायण श्री हरि विष्णु मत्स्य अवतार लेकर पृथ्वी पर अवतरित हुए। धन की देवी लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी हैं, इसलिए मछलियों की किसी भी प्रकार से सेवा अथवा मछलियों से सम्बन्धित उपाय करने से धन संबंधित भाग्य प्रबल होने लगता है
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
6 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
8 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines