Somvati Amavasya 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 8 अप्रैल को साल 2024 की पहली अमावस्या तिथि सोमवती अमावस्या है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवती अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि भूतड़ी अमावस्या के दिन साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। ज्योतिषियों का मानना है कि 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से सूर्य ग्रहण की शुरुआत हो जाएगी और समाप्ति रात्रि के 2 बजकर 22 मिनट पर होगी। ज्योतिषियों के अनुसार, भूतड़ी अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण का संयोग कई राशियों के लिए कठिन परिस्थिति पैदा कर सकता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि सूर्य ग्रहण का प्रभाव किन-किन 5 राशियों पर पड़ने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए सोमवती अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का संयोग थोड़ा कठिन रहने वाला है। बता दें कि सूर्य ग्रहण का प्रभाव करियर के साथ कारोबार में पड़ेगा। कारोबार में अचानक हानि हो सकता है। साथ ही दोस्तों का साथ छूट सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों के लिए यह ग्रहण बहुत ही कष्टदायी रहने वाला है। अचानक अपनों से धोखा मिल सकता है। साथ ही रिश्तों में दरार आ सकती है। इसलिए अपनी वाणी पर संयम बना कर रखें। किसी से भी बिना वजह बहस न करें।
तुला राशि
साल का पहला सूर्य ग्रहण तुला राशि वाले लोगों के लिए कुछ मायने में शुभ नहीं रहेगा। कारोबार में हानि हो सकती है। जिससे मन परेशान रहेगा। मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। घरवालों की ओर से कुछ बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
वृश्चिक राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण से वृश्चिक राशि वाले लोगों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। जो लोग दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें असफलता हाथ लग सकती है। लेकिन निराश न हो कुछ दिन बाद ही आपकी किस्मत बदल सकती है।
मीन राशि
साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि में लगने वाला है। जिससे मीन राशि वाले लोगों को करियर में थोड़ा नुकसान हो सकता है। बता दें कि करियर में अचानक बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। इसलिए करियर से संबंधित कोई भी फैसला लेने से पहले एक बार जरूर सोच-विचार कर लें।
यह भी पढ़ें- नवरात्रि पर बनेगा मीन राशि में त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों को मिलेगी धन-दौलत
यह भी पढ़ें- चैत्र नवरात्रि पर बनेंगे 5 दुर्लभ राजयोग, इन 5 राशि के लोगों की बदल जाएगी किस्मत
यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण पर ये 5 राशि वाले रहें सावधान, बस कुछ दिन बाद हो जाएंगे मालामाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
21 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines