7 जुलाई से 3 राशियां होंगी मालामाल, लक्ष्मी नारायण योग से होगी तरक्की, बरसेगा पैसा

Lakshmi Narayan Yoga: जुलाई 2024 में शुभ ग्रहों बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। कर्क राशि में बने इस शुभ योग से 3 राशियां बेहद लाभान्वित होंगी। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों की जातकों के जीवन में क्या सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है?

lakshmi-narayan-yoga

Lakshmi Narayan Yoga: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक ग्रहों के राशियों में गोचर करने और उनकी युतियों से अनेक शुभ योगों और राजयोगों का निर्माण होता है। ये शुभ योग और राजयोग सभी राशियों की जातकों के लिए काफी फलदायी होते हैं और उनकी किस्मत के सितारे को बुलंदियों पर पहुंचा देती हैं। आज से दो दिन बाद यानी 29 जून, 2024 को शुभ ग्रह बुध कर्क राशि में प्रविष्ट होंगे, वहीं 7 जुलाई को शुक्र ग्रह भी इसी राशि में प्रवेश करेंगे। इन दोनों ग्रहों की युतियों से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा, जिसे बेहद शुभ माना जाता है। इसका असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां इससे बेहद लाभान्वित होंगी।

विज्ञापन

लक्ष्मी नारायण योग का महत्व

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुभ ग्रहों बुध और शुक्र की युति से बने लक्ष्मी नारायण योग का असर राजयोग की तरह होता हैं। बुध जहां व्यापार, विवेक, वाणी, मनोरंजन के कारक ग्रह हैं, वहीं शुक्र सुख, सौंदर्य, वैभव और ऐश्वर्य के स्वामी ग्रह हैं। लक्ष्मी नारायण योग में बुध को भगवान विष्णु यानी नारायण माना गया है, तो शुक्र को देवी लक्ष्मी का प्रतिनिधि माना गया है। इन दोनों ग्रहों की युति से जातक (व्यक्ति) को सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं और आमोद-प्रमोद के सभी साधन आसानी से हासिल हो जाते हैं।

विज्ञापन

लक्ष्मी नारायण योग का राशियों पर असर

वृषभ राशि:

लक्ष्मी नारायण योग के प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों के जीवन पर काफी शुभ असर होने के योग बन रहे हैं। आपको धन प्राप्ति के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी, व्यवसाय और निवेश से जबरदस्त लाभ होने के योग हैं। प्राइवेट नौकरीपेशा जातकों को अच्छी सैलरी की नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। स्टूडेंट्स के करियर पर भी सकारात्मक असर से पड़ने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सौहार्द्र बढ़ेगा।

कर्क राशि:

कर्क राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इस योग के शुभ प्रभाव के असर से व्यापार में अप्रत्याशित वृद्धि और लाभ होने की संभावना है। किसी स्थापित व्यवसाय में भागीदारी का ऑफर मिल सकता है। आप कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। रोजगार के नए-नए अवसर बनेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। जीवन में सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।

विज्ञापन

कन्या राशि:

लक्ष्मी नारायण योग के शुभ प्रभाव से कन्या राशि के जातक सुखमय और शांतिपूर्ण जीवन बिताएंगे। मानसिक शांति बढ़ेगी, आप तनावमुक्त रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होने की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय में निवेश से शानदार लाभ होने के योग है। जमीन या मकान जैसी अचल संपत्ति प्राप्त हो सकती है। अचानक धन प्राप्त होने के भी योग हैं। लॉटरी या सट्टा लग सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ