---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Astro Tips: इन अक्षरों से शुरू होता है पति का नाम तो आप हैं लकी, हमेशा रहेंगी खुश!

Shakun Shastra: शकुन शास्त्र में हर एक अक्षर के बारे में विस्तार से बताया गया है। आज हम आपको उन 8 अक्षरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे लड़कों का नाम शुरू होना उनकी पत्नी के लिए लकी माना जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

Shakun Shastra: सनातन धर्म के लोगों के लिए नाम का खास महत्व है। माता-पिता अपने बच्चों का नाम सोच-समझकर रखते हैं, क्योंकि माना जाता है कि व्यक्ति के नाम और नाम के प्रत्येक अक्षर का प्रभाव उनके जीवन पर पड़ता है। शकुन शास्त्र में हर एक अक्षर से जुड़ी कई जरूरी बातों के बारे में बताया गया है। कुल 52 अक्षर होते हैं, जिसमें से 8 अक्षर को काफी लकी माना जाता है।

इन अक्षरों से जिन लड़कों का नाम शुरू होता है, वो अपनी पत्नी के लिए लकी माने जाते हैं। इन्हीं की मेहनत की वजह से पत्नी को लग्जरी लाइफ जीने का मौका मिलता है। चलिए जानते हैं वो 8 लकी अक्षर कौन से हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ये लड़के होते हैं अपनी wife के लिए लकी!

शकुन शास्त्र के अनुसार, अ (A), म (M), प (P), सी (C), ट (T), स (S), र (R) और क (K) अक्षर से जिन लड़कों का नाम शुरू होता है, वो अपनी पत्नी के लिए लकी होते हैं। ये अपनी पत्नी को खुश करने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। उनकी छोटी-से-छोटी जरूरत का ध्यान रखते हैं और कभी कुछ ऐसा नहीं करते हैं, जिसके कारण उनकी मैरिड लाइफ में समस्याएं उत्पन्न हों। इन लड़कों की पत्नी हमेशा खुश रहती है। उन्हें जीवन का हर सुख मिलता है। इसके अलावा उन्हें कभी पैसों की कमी का सामना भी नहीं करना पड़ता है।

 

View this post on Instagram

 

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Pandit Jagannath Guruji (@panditjagannathguruji)

---खबर नीचे जारी है---

किन अक्षरों के नाम वाली लड़कियां होती हैं लकी?

शास्त्रों में बताया गया है कि जिन लड़कियां का नाम द (D) या स (S) से शुरू होता है, वो अपने पिता, पति व बॉयफ्रेंड के लिए लकी होती हैं। शादी से पहले और बाद में दोनों वक्त इनके कारण परिवार में खुशियां बनी रहती हैं। इन दोनों अक्षरों के नाम वाली लड़कियों के ऊपर धन की देवी माता लक्ष्मी की सदैव कृपा रहती है। ये काफी मेहनती होती हैं, जिसके कारण इन्हें जीवन में बहुत जल्दी ऊंचा मुकाम हासिल होता है।

ये भी पढ़ें- Shani Gochar: शनि गोचर से 3 राशियों को होगा तगड़ा नुकसान, बिगड़ेंगे बने बनाए काम!

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शकुन शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Feb 11, 2025 04:15 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola