7 जून को है संकष्टी चतुर्थी व्रत, ऐसे करें गणेशजी की पूजा, पूरे होंगे सभी मनोरथ

jyotish tips, sankashti chaturthi vrat, powerful ganesh mantra, ganesh ji ke upay
विज्ञापन

Sankashti Chaturthi Vrat: हिंदू पंचांग में प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली चतुर्थी को गणेश संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। इस दिन भगवान गणेश जी के निमित्त व्रत रखा जाता है और उनकी पूजा कर सभी संकट हरने की प्रार्थना भी की जाती है। इस बार आषाढ़ माह में आने वाली संकष्टी चतुर्थी 7 जून 2023 को आ रही है। इस दिन गणपति का वार बुधवार भी है जिसके कारण यह दिन और भी अधिक महत्वपूर्ण तथा शुभ फलदायक बन गया है। जानिए संकष्टी चतुर्थी व्रत की तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में

कब है संकष्टी चतुर्थी व्रत (Sankashti Chaturthi Vrat Date)

पंचांग के अनुसार 7 जून 2023 (बुधवार) को गणेश संकष्टी चतुर्थी आएगी। व्रत भी इसी दिन किया जाएगा। चतुर्थी का आरंभ 6 जून को अर्द्धरात्रि बाद 12.50 बजे होगा जबकि समापन 7 जून को रात्रि 9.50 बजे होगा। पूरे दिन शुभ, लाभ एवं अमृत के चौघड़िया में पूजा की जा सकेगी।

Advertisment

कैसे करें गणेश चतुर्थी व्रत

सुबह जल्दी उठ कर स्नान आदि से निवृत्त होकर गणेश मंदिर में जाएं। यदि ऐसा संभव न हो तो अपने घर के मंदिर में ही पूजा करें। गजानन गणपति को पंचामृत से स्नान कराएं, उन्हें नए वस्त्र धारण करवाएं, पुष्प, माला, धूप, देसी घी का दीपक, पान, सुपारी आदि उन्हें अर्पित करें। इसके बाद उनकी आरती उतारें तथा पूरे दिन व्रत रखें। व्रत में फलाहार ग्रहण कर सकते हैं परन्तु लहसुन, प्याज आदि से पूरी तरह दूर रहें।

विज्ञापन

क्या फल मिलता है संकष्टी चतुर्थी व्रत से

संकष्टी चतुर्थी व्रत करने से व्यक्ति पर आने वाले सभी संकट टल जाते हैं। यदि उसके भाग्य में किसी प्रकार का कोई ग्रहदोष होता है तो वह भी दूर होता है। साथ ही दुर्भाग्य का नाश होकर सौभाग्य प्राप्त होता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ