Kamika Ekadashi: शास्त्रों में एकादशी को भगवान विष्णु की प्रिय तिथि माना गया है। इस दिन उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। सावन माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को कामिका एकादशी कहा जाता है। इस समय भगवान विष्णु योगनिद्रा में लीन हो जाते हैं, ऐसे में इस एकादशी का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। जानिए वर्ष 2023 में कामिका एकादशी कब है और किस प्रकार इस दिन श्रीहरि की पूजा करनी चाहिए।
कामिका एकादशी तिथि एवं मुहूर्त (Kamika Ekadashi Puja Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष कामिका एकादशी 13 जुलाई 2023 (गुरुवार) को आ रही है। एकादशी का आरंभ 12 जुलाई को सायं 5.59 बजे होगा तथा इसका समापन 13 जुलाई को सायं 6.24 बजे होगा। उदय तिथि की मान्यता होने के कारण एकादशी 13 जुलाई को ही मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: Ekadashi Vrat: एकादशी के टोटके बना देते हैं बिगड़ी किस्मत, हर मनोकामना होती है पूरी
पूजा के लिए यदि मुहूर्त की बात करें तो सुबह 5.41 बजे से 7.24 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा जबकि दोपहर 12.33 बजे से 2.15 तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। इसी समय अभिजीत मुहूर्त भी है। इन दोनों ही शुभ मुहूर्तों में आप भगवान विष्णु की पूजा कर सकते हैं।
कैसे करें कामिका एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा (Kamika Ekadashi Puja Vidhi)
सुबह जल्दी उठ कर स्नान आदि से निवृत्त होकर आप गजानन गणपति का ध्यान करें। उनकी पूजा करें। तत्पश्चात् अपने ईष्टदेव को प्रणाम कर भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की पूजा करें। उन्हें अक्षत, पुष्प, माला, चंदन तिलक, रोली, मौली, भोग, धूप, देसी घी का दीपक आदि अर्पित करें। उनकी पूजा कर आरती उतारें। प्रसाद को स्वयं भी ग्रहण करें तथा दूसरों को भी बांटें।
यह भी पढ़ें: मां के पैर छूने से बदल जाएगा भाग्य, हर जगह पाएंगे विजयश्री
क्या फल मिलता है कामिका एकादशी व्रत का
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को करने से व्यक्ति के पिछले जन्मों के सारे पाप नष्ट होते हैं। उन्हें अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है तथा दुर्भाग्य का नाश होकर सौभाग्य मिलता है। एकादशी व्रत करने वाले ऐसे भक्त मृत्यु पश्चात भगवान विष्णु के निज धाम बैकुंठ लोक में जाकर ईश्वर में ही लीन हो जाते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 hr agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
18 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
19 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
21 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines