हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

हाथ की सबसे छोटी अंगुली में पहनें यह रत्न, कॅरियर-बीमारी और व्यापार में होगा लाभ

विज्ञापन

Moonstone ke Fayde: आज की गलाकाट प्रतियोगिता के जमाने में बात-बात पर गुस्सा आना आम बात हो गई है। ऐसे में यदि ज्योतिष की सहायता ली जाए तो न केवल अपने क्रोध से छुटकारा पाया जा सकता है वरन जीवन में तरक्की भी की जा सकती है। इस कार्य के लिए ज्योतिषी मोती या मोती के उपरत्न पहनने की सलाह देते हैं।

ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार मोती चन्द्रमा का रत्न है। इसे पहनने से मन शांत रहता है और क्रोध में भी कमी आती है। हालांकि यह महंगा होने के कारण सभी लोग नहीं पहन पाते हैं। इस स्थिति में आपको मूनस्टोन धारण करना चाहिए। जानिए मूनस्टोन में ऐसी क्या खास बात है?

यह भी पढ़ें: इन 4 मजबूरियों के कारण द्रौपदी ने नहीं किया था कर्ण से विवाह, जानिए पूरी कहानी, देखें वीडियो

विज्ञापन

मूनस्टोन या चंद्रमणि से होते हैं ये फायदे (Moonstone ke Fayde)

आती है जीवन में पॉजिटिविटी और शांति

मूनस्टोन (Moonstone) अथवा चंद्रमणि को मोती उपरत्न माना जाता है। यह दिखने में हल्की नीली दूधिया आभायुक्त होता है। यह जीवन में पॉजिटिविटी और शांति लाता है। इसे धारण करने वाले व्यक्ति के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है। यही कारण है कि इसे पहनते ही व्यक्ति का क्रोध एकदम से कम हो जाता है।

किस अंगुली में पहनें मूनस्टोन

मूनस्टोन को हाथ की कनिष्ठिका (सबसे छोटी अंगुली) में धारण किया जाता है। इसे सोमवार के दिन चांदी की अंगूठी में पहना जाता है। अंगूठी को पहनने के पहले गंगाजल और कच्चे दूध से स्नान करा लेना चाहिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: करें बरगद के पत्ते का यह उपाय, जो चाहेंगे वो मिलेगा, हनुमानजी भी होंगे प्रसन्न

मूनस्टोन से मिलते हैं ये फायदे

जन्मकुंडली में चन्द्रमा संबंधी दोष होने पर मोती या मूनस्टोन पहनने की सलाह दी जाती है। इससे मन शांत रहता है और व्यक्ति की क्रिएटिविटी बढ़ती है। इसे पहनने से व्यक्ति का क्रोध शांत होता है और चिड़चिड़ापन खत्म होता है। यह व्यापार और नौकरी दोनों में लाभ पहुंचाता है।

विज्ञापन

यदि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की बात करें तो मूनस्टोन धारण करने से मोटापा, मानसिक तनाव, डिप्रेशन तथा पाचन संबंधी बीमारियां भी कम होती है। मूनस्टोन से महिलाओं की मासिक धर्म संबंधी समस्याओं में भी कमी आती है। जो लोग बहुत ज्यादा सेंसिटिव होते हैं, उन्हें भी इसे धारण करना आराम पहुंचाता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola