Laddu Gopal Idol: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 7 सितंबर को भी देश भर में धूम-धाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और उनका जन्मोत्सव मनाया। इसके साथ ही कई लोग अपने घरों में कान्हा जी की मूर्ति स्थापित करके पूरे विधि-विधान से उनका जन्मोत्सव मनाया। लोगों ने इस अवसर पर व्रत भी रखा। आज जन्माष्टमी व्रत का पारण किया जा रहा है। जिसके बाद जन्माष्टमी व्रत का समापन हो जाएगा। ऐसे में कई लोगों के मन में यह दुविधा है कि आखिर जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के बाद उनकी मूर्ति का क्या करें? मूर्ति को विसर्जित करें या फिर घर में रखें। आइए जानते हैं कि अगर जन्माष्टमी के बाद कान्हा जी को घर में स्थापिक करना चाहते हैं तो इसके लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
घर में कैसे स्थापित करें लड्डू गोपाल की मूर्ति
- अगर जन्माष्टमी की पूजा के बाद कान्हा जी को घर में स्थापित करने जा रहे हैं तो सबसे पहले यह ध्यान रखें कि पूजा स्थाल पर भगवान की मूर्ति को उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में स्थापित करें। क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा से देवी-देवताओं का संबंध होता है। ऐसे में कन्हा जी की मूर्ति को इस दिशा में स्थापित करने से शुभ होगा।
यह भी पढ़ें: ‘विपरीत राजयोग’ से बदलने जा रही है इन 3 राशि वालों की किस्मत, रातों-रात होगा अपार धन लाभ
- घर में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापित करने के साथ-साथ वहां एक लकड़ी की बांसुरी जरूर रखें। धर्म शास्त्रों के मुताबिक, श्रीकृष्ण को बांसुरी अत्यधिक प्रिय है। ऐसे में घर में पूजा स्थल पर मूर्ति के साथ बांसुरी रखने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होंगे।
- लड्डू गोपाल के मस्तक पर मोरपंख का मुकुट लगा होता है। ऐसे में जन्माष्टमी पूजा के बाद अगर घर में उनकी मूर्ति स्थापित करने जा रहे हैं तो यह ध्यान रखें कि कन्हा जी के माथे पर मोर पंख का मुकुट जरूर लगाना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।
- इसके अलावा घर में लड्डू गोपाल को स्थापित करने के बाद उन्हें रोजाना माखन और मिश्री का भोग जरूर लगाएं। माखन-मिश्री का भोग कान्हा जी को बेहद प्रिय है। ऐसे में इसका भोग लगाने से श्रीकृष्ण अति प्रसन्न होते हैं।
- राधा के बिना कृष्ण अधूरे हैं, इसलिए घर में श्री कृष्ण की मूर्ति के साथ राधा की मूर्ति भी अवश्य रखें। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान श्रीकृष्ण और राधे की कृपा भी प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें: Rich Zodiac Sign: धनवान लोगों में शुमार होते हैं इन 4 राशियों के जातक, राजा की तरह मिलती है हर सुख-सुविधा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
13 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
13 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines